Connect with us

Brahma Kumaris News

coping with Uncertainty

Published

on

* ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से सभी का दिल जीत लिया…
* चेम्बर ऑफ कामर्स और ब्रह्माकुमारीज उद्योग प्रभाग का संयुक्त आयोजन था…
* इण्डोर स्टेडियम में शिवानी दीदी को सुनने भारी तादात में लोग उमड़े…
* व्यवसाय से धन के साथ-साथ लोगों की दुआएं भी अर्जित करें…शिवानी दीदी
रायपुर, २२ दिसम्बर, २०२५: जीवन प्रबन्धन विशेषज्ञा एवं मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने कहा कि सिर्फ अपने लाभ के बारे में न सोचे बल्कि दूसरों के कल्याण के बारे में भी सोचें। इससे आप लोगों का विश्वास जीत सकेंगे। दूसरों के लाभ में आपका कल्याण भी समाया हुआ है। व्यवसाय के साथ लोगों की दुआएं और पुण्य अर्जित करें। इससे धन के साथ घर में खुशी भी आएगी। जैसे व्यवसाय में उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं ऐसे ही अपने विचारों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें तो जीवन ख्ुशहाल बन जाएगा।
इण्डोर स्टेडियम में शिवानी दीदी को सुनने के लिए लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, पूर्व विधायक श्रीचन्द सुन्दरानी, पूर्व विधायक श्रीचन्द सुन्दरानी, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता, बीके आशा, बीके सविता सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। व्याख्यान का विषय था- अनिश्चितता से मुकाबला।
ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी ने आगे कहा कि जिस प्रकार शरीर की सफाई रोज जरुरी है वैसे ही मन की सफाई भी जरुरी है। रात को सोने से एक घण्टा पहले फोन और टेलीविजन देखना बन्द कर दें। यह हमारी नींद और जीवन की खुशियॉँ छिन रहा है। हम सारा दिन शरीर की खुशी प्राप्त करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन शाम को जब घर आते हैं तो अपना समय परिवारजनों के साथ बिताने की बजाए फोन और टेलीविजन के संग बिताने लगते हैं। हम मोबाईल के गुलाम बन गए हैं। साधन को मालिक बनकर उपयोग करें लेकिन उसके गुलाम नहीं बने। खाली समय का उपयोग पुस्तक पढऩे और संगीत सुनने में करें। नींद की कमी से शरीर बीमार हो रहा है। तनाव और अवसाद बढ़ रहा है। असमय ही हृदय रोग और कैंसर का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कम बोलें, धीरे बोलें और मीठा बोलें। इसीमें जीवन का सुख समाया हुआ है। रास्ते में किसी ने गाड़ी को ठोकर मार दी तो गुस्सा न करें। हमारी खुशी गुम न हो। गाड़ी तो मरम्मत करके ठीक की जा सकती है किन्तु गुस्से के कारण जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचेगा उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोबाईल की बैटरी को रोज चार्ज करना पड़ता है ठीक वैसे ही आत्मा को भी मेडिटेशन के माध्यम से चार्ज करने की आवश्यकता है। आपके मेडिटेशन करने से आपके घर का वायुमण्डल बदल जाएगा। सबके साथ सम्बन्ध सुधर जाएंगे। एक माह यह करके दखिए। आपका जीवन खुशहाल बन जाएगा। सुबह का समय मोबाईल चेक करने की बजाय परमात्मा को याद करें। आपके पाजिटिव वाईब्रेयरन्स पूरे घर का वायुमण्डल सकारात्मक बना देंगे। हम अपने बच्चों को परिस्थिति का सामना करने की शक्ति नहीं दे पा रहे हैं। हर साल हमारे देश में अनेक बच्चे सुसाईड कर रहे हैं। ऐसे बच्चे व्यवसाय में चुनौतियों का सामना कैसे कर पाएंगे? हमारे मन की स्थिति परिस्थिति पर निर्भर न हो।
प्रारम्भ में छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने शिवानी दीदी का स्वागत किया और चेम्बर की ओर से मोमेन्टो भेंट किया। नगर के बाल कलाकारों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। कु. शारदा नाग ने अपनी सुमधुर आवाज में स्वागत गीत प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया।
कल २३ दिसम्बर से ब्रह्माकुमार शक्तिराज भाई का शिविर:

शिवानी दीदी के कार्यक्रम के बाद इंडोर स्टेडियम में ही २३ से २५ दिसम्बर तक माउण्ट आबू से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर ब्रह्माकुमार शक्तिराज भाई जीवन का उत्सव विषय पर शिविर कराएंगे। शिविर का समय सुबह एवं शाम को ७ से ८.३० बजे रखा गया है।

Brahma Kumaris News

शुभारम्भ समारोह…SEA WING

Published

on

By

वैज्ञानिक, अभियन्ता एवं आर्किटेक्ट प्रभाग का आयोजन…
– पर्यावरण सरंक्षण-आपदा प्रबन्धन अभियान का शुभारम्भ समारोह…
– छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया उद्घाटन…
– शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में आयोजित समारोह में देश भर से आए लोगों ने हिस्सा लिया…
– पर्यावरण सरंक्षण के कार्य में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की जरूरत…

रायपुर, 26 जुलाई 2026 : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोगा एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के वैज्ञानिक, अभियन्ता एवं आर्किटेक्ट प्रभाग (SEA Wing) द्वारा आयोजित रायपुर से जबलपुर पर्यावरण सरंक्षण-आपदा प्रबन्धन राष्ट्रीय अभियान का शुभारम्भ  राज्यपाल रमेन डेका ने किया। विषय था -प्रकृति का ख्याल रखें और आपदा के लिए तैयार रहें।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण के इस अभियान में समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागृति आएगी तथा वह आने वाली आपदा के प्रति सचेत हो सकेंगे। छत्तीसगढ़ की पावन भूमि से शुरू होकर मध्यप्रदेश तक जाने वाला यह जन जागरूकता अभियान दोनों राज्यों के नागरिको में पर्यावरण के प्रति नई चेतना का संचार करने में सफल होगा।

उन्होंने कहा कि आज का हमारा सन्देश कि प्रकृति का ख्याल रखें और आपदा के लिए तैयार रहें केवल एक नारा नहीं है बल्कि यह हमारे अस्तित्व को बचाने का महामंत्र है। वर्तमान समय पेड़ लगाना और जल सरंक्षण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की चर्चा करते हुए कहा कि यहाँ हमें जल की समस्या के बारे में आज सोचने की जरूरत है अन्यथा पच्चीस साल बाद जो जल की विपदा पैदा होने वाली है, उसे सम्भाल पाना मुश्किल होगा। अगर जल नहीं है तो कुछ नहीं है। उन्होंने अपने बचपन का जिक्र करते हुए बतलाया कि पचास साल पहले कहीं जाते थे तो प्यास लगने पर कहीं का भी पानी पी सकते थे। उन दिनों कोई प्रदूषण के बारे में जानता तक नहीं था।

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि संकल्प करें कि पानी की एक-एक बूंद बचाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग करेंगे। वृक्षारोपण को जन आन्दोलन बनाते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। आपकी यह छोटी सी पहल आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और खुशहाल भविष्य का निर्माण करेगी।

माउण्ट आबू से आए वैज्ञानिक, अभियन्ता सेवा प्रभाग के अध्यक्ष इन्जीनियर मोहन सिंघल ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे देश में पर्यावरण के महत्व को समझते हुए सरकार ने 1990 के दशक को पर्यावरण जागृति दशक घोषित किया था। तब से ही ब्रह्माकुमारी संस्थान इस दिशा में सक्रिय है। पूरे देश में वैज्ञानिक, अभियन्ता सेवा प्रभाग द्वारा पर्यावरण सरंक्षण एवं आपदा प्रबन्धन के लिए छ: राष्ट्रीय अभियान निकाले जाएंगे। उन्हीं में से यह एक अभियान है।

प्रारम्भ में क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने स्वागत भाषण दिया। रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी ने माननीय राज्यपाल महोदय का अभिनन्दन किया। वैज्ञानिक, अभियन्ता सेवा प्रभाग की उपाध्यक्ष ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन पानीपत से आए इन्जीनियर ब्रह्माकुमार भारत भूषण भाई ने किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमार पियूश भाई, कुशाभाऊ  ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल, एम्स के डायरेक्टर लेफ्टिनेन्ट जनरल अशोक जिन्दल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

ट्रान्सपोर्ट एण्ड ट्रेवल्स विंग

Published

on

By

शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में ट्रान्सपोर्ट एण्ड ट्रेवल्स विंग की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित…

रायपुर (छत्तीसगढ़) 27 जून, 2026: ट्रान्सपोर्ट एण्ड ट्रेवल्स विंग द्वारा यातायात कर्मियों की सेवा करने के लिए नेशनल प्रोजेक्ट यात्री कृपया ध्यान दे-का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में किया गया है। प्रशिक्षण देने के लिए मुम्बई से यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी और सुवास भाई रायपुर आए हुए हैं।

आज पहले सत्र में यातायात प्रभाग के ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने आदर्श यात्री प्रदर्शनी की व्याख्या करते हुए कर्म एटीएम पर प्रकाश डाला। शाम के सत्र में ब्रह्माकुमारी कविता दीदी सुहाना सफ़र विषय पर प्रशिक्षण देंगी।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

चौथी बटालियन सीएएफ कैंप माना

Published

on

By

– अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चौथी बटालियन सीएएफ कैंप माना रायपुर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विशेष योग एवं राजयोग सत्र आयोजित
– गीता युद्घशास्त्र नहीं योगशास्त्र है…ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी

रायपुर, 22 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चौथी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ कैंप माना) रायपुर में एक विशेष योग एवं राजयोग मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस सशस्त्र बल के 110 जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी श्रीमती रमा पटेल, एडिशनल डीएसपी श्रीमती प्रतिभा चंद्राकर, कमांडर श्री सत्य भूषण सिंह  ब्रह्माकुमारी जागृति दीदी और ब्रह्माकुमार अनुपम भाई उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने कहा कि श्रीमद भगवत गीता में भगवान ने अर्जुन को इसी राजयोग का परिचय दिया था और समझाया था कि इस योग को साधकर मनुष्य स्वयं पर विजय प्राप्त कर सकता है। आत्मबल से संपन्न हो सकता है और अपनी कर्मेन्द्रियों का सच्चा राजा बन सकता है। इसी कारण श्रीमद भगवत गीता को ‘योगशास्त्र’ कहा जाता है ‘युद्धशास्त्र’ नहीं।

उन्होंने वर्तमान समय की परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज जब पूरी दुनिया तनाव, असंतुलन और मानसिक दबाव से गुजर रही है तब हमें उस योग को अपने जीवन में धारण करना चाहिए जिसे भारत ने विश्व को विरासत के रूप में दिया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन में संतुलन, स्थिरता और आंतरिक शान्ति प्राप्त करने की कला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मानसिक संतुलन की अत्यधिक आवश्यकता है, क्योंकि मानसिक असंतुलन के कारण व्यक्ति के संबंधों, व्यवहार, निर्णय क्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। मन की दुर्बलता से इम्युनिटी पावर कमजोर होने लगती है।

राजयोग की व्याख्या करते हुए उन्होंने बताया कि राजयोग एक विज्ञान भी है और एक कला भी। यह कर्मेन्द्रियों को शुद्ध संस्कार देने का विज्ञान है तथा मन को अपना मित्र बनाने की कला भी है। जब हम अपने मन को सकारात्मक विचारों और सकारात्मक ऊर्जा से भरते हैं तो मन हमारा मित्र बन जाता है लेकिन जब मन में नकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ जाता है तो वही मन व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु बन जाता है।

प्रारम्भ में ब्रह्माकुमार अनुपम भाई द्वारा जवानों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। अन्त में ब्रह्माकुमारी जागृति दीदी ने सभी जवानों को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई। कार्यक्रम के बाद कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कुछ ही मिनटों के इस योग और राजयोग अभ्यास से उन्हें अत्यंत शांति, हल्कापन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ।

Continue Reading

News