Connect with us

Brahma Kumaris News

समर कैम्प का उद्घाटन

Published

on

– ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चौबे कालोनी में समर कैम्प का उद्घाटन हुआ…
– समर कैम्प में मिली आध्यात्मिक शिक्षा पूरे जीवन काम आएगी… प्रो. मनोज दयाल, कुलपति
– बच्चे पढ़ाई में कम और मोबाईल में ज्यादा समय बिता रहे…डॉ. ओ.पी. व्यास, डायरेक्टर,ट्रीपल आईटी
– अच्छा इन्सान बनकर अपने माता-पिता का नाम रौशन करें…हिमांशु भारतीय, जिला शिक्षा अधिकारी
– यह समर कैम्प संस्कारों की पाठशाला है …ब्रह्माकुमारी सविता दीदी
रायपुर, 01 मई 2026: कुशाभाऊ  ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि सभी बच्चों में कुछ न कुछ खुबियाँजरूर होती हैं। आपको उन खूबियों को पहचान कर आगे बढऩा है। सचिन तेन्दुलकर और अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिभा को पहचाना और सही मार्ग चुना। उसी तरह आपको भी सही राह चुनना होगा। इसमें मेडिटेशन आपकी बहुत मदद करेगा। भौतिक शिक्षा तो स्कूलों में आपको मिल ही रही है ब्रह्माकुमारीज के समर कैम्प में आपको आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी।
प्रो. मनोज दयाल आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में आयोजित समर कैम्प के उद्घाटन अवसर पर बच्चों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि समर कैम्प आपको अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर देता है। उन्होंने अंग्रेजी के अक्षर चार-सी का उल्लेख करते हुए बतलाया कि सफल होने के लिए इसे जीवन में धारण करें। पहला सी अर्थात करेज यानि निडर व साहसी बनेें, दूसरा सी अर्थात कान्फीडेन्स यानि आत्मविश्वासी बनें, तीसरा सी अर्थात चियरफुल अर्थात खुश रहें और चौथा सी यानि कान्सन्ट्रेशन अर्थात एकाग्रता को बढ़ाएं।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रीपल आईटी) के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने बच्चों में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि यहाँसमर कैम्प में जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी जो कि आगे हर कदम पर आपको मदद करेगा। उनके खुद के व्यक्तित्व में भी ब्रह्माकुमारीज की शिक्षाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह डिजीटल युग का जमाना है जो कि आप बच्चों को भटकाएगा। लेकिन राजयोग मेडिटेशन मन की एकाग्रता को बढ़ाएगा। हमारे पास अधिकतर अभिभावक शिकायत लेकर आते हैं कि बच्चा पढ़ाई में कम और मोबाईल में ज्यादा समय बिताता है। आजकल यह बहुत बड़ी चुनौति बन गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप बच्चे बहुत ही भाग्यशाली हैं जो यहाँ उच्च आदर्शों वाली ब्रह्माकुमारी संस्थान में आए हैं। यहाँ प्राप्त शिक्षाओं को जीवन में धारण करें। बड़ों का आदर करें और आदर्शों को अपनाएं। अच्छे इन्सान बनकर अपने माता-पिता का नाम रौशन करें। उन्होंने बतलाया कि आप एक चौथाई शिक्षा ही स्कूलों से प्राप्त करते हैं शेष आपको साथियों से और जीवन पर्यन्त अपनी मेहनत से प्राप्त करनी होती है।
रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि शहर में अनेक संगठन समर कैम्प का आयोजन करती हैं लेकिन हमारा यह कैम्प उन सबसे अलग है क्योंकि यहाँ बच्चों को संस्कारित करने का कार्य किया जाता है। उनको नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छोटे पौधों का रोपण करना सहज होता है। उसी प्रकार बच्चों में अच्छे संस्कारों को रोपित करना आसान होता है। इसलिए आज ऐसे प्रयासों की जरूरत है कि जिसमें मुनष्य गुणवान बनने के लिए प्रेरित हो।
इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने बतलाया कि यह समर कैम्प चौबे कालोनी रायपुर में विगत बीस वर्षों से निरन्तर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक एवं आध्यात्मिक गुणों का समावेश कर उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी वनिषा दीदी ने किया।

Brahma Kumaris News

नशामुक्त युवा फॅार विकसित भारत संकल्प अभियान.

Published

on

By

 

नशामुक्त युवा फॅार विकसित भारत संकल्प अभियान…
– प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से किया वर्चुवल शुभारम्भ…
– शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में नशा मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प…
– युवाओं को नशामुक्त करने सामूहिक प्रयास की जरूरत…डॉ. हंसा रावल, अमेरिका

रायपुर, 02 अगस्त 2026: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नाराकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुरूप पूरे देश भर में दस करोड़ लोगों का नशामुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए प्रतिज्ञा कराने का संकल्प लिया गया।

आज इस देशव्यापी अभियान का वर्चुअल शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रायपुर के शान्ति सरोवर मेें आयोजित कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा  प्रवक्ता शताब्दि पाण्डे एवं तौकीर राजा, अमेरिका सेना की पूर्व कर्नल डॉ. हंसा रावल, ब्रह्माकुमार मार्क भाई, वन विकास निगम के प्रबन्ध संचालक प्रेम कुमार, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए अमेरिकी सेना की पूर्व कर्नल डॉ. हंसा रावल ने कहा कि अमेरिका में जब मैं सेवा देती थी तो वहाँपर ईलाज के लिए बहुत से नशे के शिकार युवक-युवतियों को लाते थे। अमेरिका में मैने नोटिस किया कि वहाँके इण्डियन्स बदनामी की डर से अपने बच्चों के नशे की बात को छिपाते थे। जबकि इसके विपरीत अमेरिकन्स को जैसे ही पता चलता था कि बच्चा नशा कर करने लगा है तो उसे तुरन्त पुलिस बुलाकर उसे एक दिन के लिए जेल में डलवा देते थे। अगर बच्चों को नशामुक्त करना है तो छिपाएं नहीं तुरन्त उसका इलाज कराएं। सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

वन विकास निगम के प्रबन्ध संचालक प्रेम कुमार (आईएफएस) कहा कि हमारे देश की पैंसठ प्रतिशत आबादी युवा है। यह युवा आगे चलकर डॉक्टर, इन्जीनियर, वैज्ञानिक बनेंगे और देश के निर्माण में अपना योगदान देंगे। अगर यह युवा ही भटक जाएंगे तो इन्हें कौन रास्ता दिखाएगा? हरेक व्यक्ति जीवन में सुख चाहता है। सुख प्राप्त करने के अनेक मार्ग हैं। चाहे वह अध्यात्म से मिले या नशे से। अध्यात्म और संस्कार के मामले में हमारा देश अग्रणी है। सारे विश्व से लोग शान्ति के लिए यहाँ आते हैं।

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि युवा सशक्त बनेगा तो देश सशक्त बनेगा। जब दस करोड़ व्यक्ति एक साथ नशामुक्ति का सकंल्प करेंगे तो वह सकंल्प नहीं रह जाएगा बल्कि सामाजिक क्रान्ति बन जाएगी। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह एक राष्ट्रीय जागरण का कार्य है।

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दि पाण्डे ने कहा कि पूरे विश्व में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और आत्मबल को बढ़ाने का सराहनीय कार्य ब्रह्माकुमारी संस्था कर रही है। उससे भी आगे बढ़कर युवा वर्ग को नशे से छुटकारा दिलाने का प्रशंसनीय कार्य यह संस्था करने जा रही है। स्वस्थ समाज के निर्माण का यह अच्छा प्रयास है।

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा को सिर्फ दोहराएं नहीं वरन् इसे आत्मसात करने का संकल्प करें।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

Shradhanjali __Ratanmohini Dadi ji

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris News

MATS University , Raipur

Published

on

By

Continue Reading

News