Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प : डांस कांपीटिशन में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर रंग जमाया…
सादर प्रकाशनार्थ
समर कैम्प : डांस कांपीटिशन में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर रंग जमाया…
रायपुर, 11 मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चौबे कालोनी में आयोजित प्रेरणा समर कैम्प के सातवें दिन डांस काम्पीटिशन में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
आज सभा में बच्चे रंग -बिरंगे ड्रेस पहनकर उपस्थित हुए थे। समर कैम्प में उनके लिए डांस काम्पीटिशन रखा गया था। वह लोग अपनी वेशभूषा से लोगों को आकर्षित तो कर ही रहे थे साथ ही सभागृह की शोभा को भी बढ़ा रहे थे। विशेष बात यह रही कि डांस के स्टेप बच्चों ने खुद तैयार किए थे। डांस काम्पीटिशन के निर्णायक के रूप में ब्रह्माकुमारी रश्मि और नीलम दीदी उपस्थित थीं।
सबसे पहले कु. कृतिका मेघानी ने जो है अलबेला मृगनयनों वाला वो कृष्णा है… गीत पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया। उसके बाद कु. पी. सौम्या नायडू ने राधा कैसे न जले… गीत पर नृत्य पेश किया। कु. पूरवी नागदेव ने नमो नमो जी शंकरा, आदि देव शंकरा गीत पर सुन्दर नृत्य प्रदर्शित किया। कु.उन्नति शर्मा ने शिव ताण्डव सांग पर मनोरम नृत्य पेश कर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कु. रूपाली साहू ने रास रचाए नटखट कान्हा, लीलाधर की लीला है… गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कु. वैष्णवी साहू ने पिंगा द पोरी पिंगा… गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
इसके पहले सत्र में ब्रह्माकुमारी स्नेहा दीदी ने क्रोध प्रबन्धन विषय पर बोलते हुए कहा कि हमें क्रोध करने से बचना चाहिए। क्रोधी व्यक्ति किसी को प्रिय नहीं होता। क्रोध का स्वास्थ्य पर भी बहुत गहरा असर पड़ता है। क्रोध से मनुष्य खुद भी जलता है और दूसरों को भी जलाता है।
ब्रह्माकुमारी स्नेहा दीदी ने बतलाया कि गुस्सा हमें दो कारणों से आता है। जब हमारी मर्जी का कार्य नहीं होता और दूसरा जब कोई बिना मतलब के हमेंं डाँटता है। उन्होंने क्रोध पर नियंत्रण पाने के उपायों की चर्चा करते हुए बतलाया कि क्रोध आने पर जोर-जोर से गहरी सांस लें। अपने मन को उस घटना से हटाकर अन्य किसी बातों पर विचार करना शुरू कर दें। अच्छे लोगों का संग करें। किसी के प्रति अपनी निश्चित धारणा बनाकर न रखें कि यह तो ऐसा ही खराब है। इसके साथ ही दयालु बनकर दूसरों को माफ करना सीखें। सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करें।
उन्होंने बच्चों को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवान व्यक्ति ही दुनिया में महान कहलाता है। उनका समाज में इतना गहरा प्रभाव पड़ता है कि उनके न रहने पर भी लोग उन्हें याद करते हैं।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
फोन: 0771- 2253253, 2254254
—
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल




























