Brahmakumaris Raipur
मन में उत्पन्न नकारात्मक विचार हमें बीमार बना रहे हैं… ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी
सादर प्रकाशनार्थ
मन में उत्पन्न नकारात्मक विचार हमें बीमार बना रहे हैं… ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी
रायपुर, 10 मई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चौबे कालोनी में आयोजित प्रेरणा समर कैम्प के छठवें दिन सबसे बड़ी सम्पत्ति खुशी विषय पर बोलते हुए ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने कहा कि मन में उत्पन्न नकारात्मक विचार हमें बीमार बना रहे हैं। पैसा हमको कम्फर्ट दे सकता है खुशी नहीं। खुशी के लिए हमारी सोच जिम्मेदार होती है। अधिकांश बीमारियाँ मन से पैदा होती हैं। चिन्ता, तनाव, भय, दु:ख और अशान्ति के कारण बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इसलिए खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि मन को अपना दोस्त बना लो। जब हम तनाव में होते हैं तो इससे हमारी धमनियों में ब्लाकेज होना शुरू हो जाता है। कोलस्ट्रोल बढ़ जाता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
उन्होंने बतलाया कि अगर आपको अभी मुस्कुराने के लिए कहें तो मुस्कुरा देंगे किन्तु क्रोध करने के लिए कहें तो क्रोध नहीं कर पाएंगे। इसके पीछे मनोवैज्ञनिक कारण है। वह यह कि गुस्सा किसी कारण की वजह से आता है। जैसे किसी कार्य में असफल होना, मनचाही चीज नहीं मिलना अथवा अपमान होना आदि। गुस्सा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खुश रहेंगे तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दवाई या गोली आदि खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने जीवन को हार और जीत का खेल बतलाते हुए कहा कि जीतने पर तो सभी मुस्कुराते हैं किन्तु हारने पर मुस्कुराते हुए आगे बढऩा ही सच्चे अर्थों में जिन्दगी जीना है। उन्होंने बच्चों को बतलाया कि मुस्कुराना तो अच्छी बात है लेकिन किसी को मजबूर देखकर या किसी की लाचारी पर कभी नहीं मुस्कुराना चाहिए। ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए।
अगले सत्र में कैरियर काउंसिलर सुयश ठाकुर ने मेमोरी पावर के विषय में बच्चों को कुछ टिप्स दिए।
सुयश ठाकुर ने बतलाया कि हमारा ब्रेन वही दिखाता है जो कि हम देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी पढ़ते हैं उसमें से चौवालीस प्रतिशत हिस्सा एक घण्टे तक हमें याद रहता है। आधा से ज्यादा हिस्सा हम तत्काल भूल जाते हैं। एक दिन बाद तैंतीस प्रतिशत याद रह पाता है। एक सप्ताह बाद यह घटकर अ_ाईस प्रतिशत हो जाता है और एक महिने बाद केवल इक्कीस प्रतिशत ही याद रख पाते हैं।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
दूरभाष: 0771- 2253253,2254254
—
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
























