Brahmakumaris Raipur
मोटिवेशनल प्रोग्राम……..
ब्रह्माकुमारीज के शिक्षा प्रभाग के सौजन्य से मोटिवेशनल प्रोग्राम…
– स्कूली जीवन में मानसिक एकाग्रता से मिलेगी सफलता…ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी
– नवप्रवेशी स्कूली बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने कार्यक्रम हुआ…
रायपुर, 21 अप्रैल 2025: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद सेवा प्रभाग के द्वारा होली हार्ट स्कूल सिविल लाईन्स में नवप्रवेशी स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी और चेतना दीदी के मार्गदर्शन में विशेष सत्र आयोजित किया गया।
राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बतलाया कि हमारे जीवन में मन की महत्वपूर्ण भूमिका है। शास्त्रों में भी लिखा है कि मन जीते जगत जीत अर्थात जिस व्यक्ति ने अपने मन को काबू में कर लिया वह दुनिया पर राज कर सकता है। मन को जीतने के लिए हमें अपने अवचेतन मन में सदैव सकारात्मक विचार उत्पन्न करना सीखना होगा और निगेटिव थाट्स को बाय-बाय करना होगा।
आगे उन्होंने बच्चों को प्रेरणा देते हुए बतलाया कि रामायण में उल्लेख आता है कि हनुमान अपनी शक्तियों को भूल जाते थे। उन्हें समुद्र लांघने के लिए जामवन्त ने उनकी शक्तियों की याद दिलाई थी। ऐसे ही आज हम ब्रह्माकुमारी बहनें आप बच्चों को आपकी शक्तियों की याद दिलाने के लिए आयी हैं।
उन्होंने बतलाया कि हमारा अवचेतन मन एक जिन्न की तरह काम करता है। उसे सिर्फ जी हुजूर करना आता है। रात को नींद आने के दस मिनट पहले और सुबह सोकर उठने के दस मिनट पहले तक हमारा अवचेतन मन सक्रिय रहता है। इस समय हम उसे जैसा विचार देते हैं वह वैसा व्यवहार करने लगता है। इसलिए हमें रचनात्मक सोच की आदत डालनी चाहिए। कोई निगेटिव बातें बोलता है तो उसे अनसुना कर आगे बढऩा है। निगेटिव बातें हमारे उमंग-उत्साह को कम कर देती हैं। उन्होंने इस सम्बन्ध में बच्चों को मन की एकाग्रता और सकारात्मक सोच रखने के लिए कुछ फिजिकल एक्सरसाईज भी कराई। जिससे पता चला कि बच्चे बड़ी ही तन्मयता के साथ पूरी बात को सुन और समझ रहे हैं।
ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का स्मरण करते हुए बतलाया कि उन्होंने एक इन्टरव्यू में कहा था कि भारत देश ने कभी भी किसी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया था। उसने जो भी युद्घ किया वह अपनी सुरक्षा के लिए किया। उन्होंने कहा कि हम भारत को माता कहते हैं और माँ कभी भी अपने बच्चों पर हमला नहीं कर सकती। माँ तो बच्चों को प्यार करने के लिए होती है। हम ऐसे महान भारत माँ के महान सपूत बच्चे हैं। हमें गर्व है अपने देश पर।
Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.
































