Brahmakumaris Raipur
चौबे कालोनी में समर कैम्प का उद्घाटन हुआ…
ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चौबे कालोनी में समर कैम्प का उद्घाटन हुआ…
– बच्चे अपने अन्दर छुपी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़ें… डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष राज्य बाल सरंक्षण आयोग
– समर कैम्प में सिखलाए जाने वाली शिक्षा को गम्भीरता के साथ धारण करें…भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष अक्षय उर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)
– अच्छा इन्सान बनकर अपने माता-पिता का नाम रौशन करें…विजय खण्डेलवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
– बच्चों में अच्छे संस्कारों को रोपित करना आसान होता है …ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, रायपुर संचालिका
रायपुर, 2 मई 2025: राज्य बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि सभी बच्चों में कुछ न कुछ खुबियाँजरूर होती हैं। आपको उन खूबियों को पहचान कर आगे बढऩा है। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि आप में से कोई वीर शिवाजी जैसा हिम्मती बनेगा तो कोई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसा दृढ़ प्रतिज्ञ बनेगा और कोई रानी लक्ष्मी बाई व अहिल्या देवी जैसी महान बनकर देश का नाम रोशन करेगी परन्तु आप बच्चों को वादों का पक्का होना जरूरी है। बच्चे मन के सच्चे और अच्छे होते हैं। इसलिए सबके प्यारे होते हैं।
डॉ. वर्णिका शर्मा आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी रायपुर में आयोजित समर कैम्प के उद्घाटन अवसर पर बच्चों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा कि समर कैम्प अपनी प्रतिभा को पहचानने का अवसर देता है। स्कूल के दौरान आप बच्चों को पढ़ाई के अलावा दूसरे कामों के लिए समय नहीं मिल पाता है। इसलिए समर कैम्प का सदुपयोग रचनात्मक कार्यों के लिए करना होगा।
अक्षय उर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने बच्चों में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि यहाँसमर कैम्प में जो सिखाया जाएगा वह आगे चलकर आप बच्चों के जीवन में बहुत काम आने वाला है। इसलिए गम्भीरता के साथ समर कैम्प का लाभ लेना। यहाँ जो सीखेंगे उसे अपने दोस्तों को भी बतलाना। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पूरे विश्व में सेवा भाव और समर्पणता के साथ काम कर रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी विजय खण्डेलवाल ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप बच्चे बहुत ही भाग्यशाली हैं जो यहाँ उच्च आदर्शों वाली संस्थान में आए हैं। यहाँ प्राप्त शिक्षाओं को जीवन में धारण करें। बड़ों का आदर करें और आदर्शों को अपनाएं। अच्छे इन्सान बनकर अपने माता-पिता का नाम रौशन करें।
रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि शहर में अनेक संगठन समर कैम्प का आयोजन करती हैं लेकिन हमारा यह कैम्प उन सबसे अलग है क्योंकि यहाँ बच्चों को संस्कारित करने का कार्य किया जाता है। उनको नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छोटे पौधों का रोपण करना सहज होता है। उसी प्रकार बच्चों में अच्छे संस्कारों को रोपित करना आसान होता है। इसलिए आज ऐसे प्रयासों की जरूरत है कि जिसमें मुनष्य गुणवान बनने के लिए प्रेरित हो।
इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्माकुमारी सिमरन दीदी ने बतलाया कि यह समर कैम्प चौबे कालोनी रायपुर में विगत बीस वर्षों से निरन्तर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक एवं आध्यात्मिक गुणों का समावेश कर उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सुन्दर हाथ वह है जो कि परिश्रम करे। सुन्दर मुख वह है जो कि मीठा बोले और सुन्दर चेहरा वह है जिसमें मुस्कुराहट हो। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी दीक्षा दीदी ने किया।
Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.
































