Brahmakumaris Raipur
हर साल की तरह बजट सत्र के पहले दिन पूरी विधानसभा पहुंची शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर…
हर साल की तरह बजट सत्र के पहले दिन पूरी विधानसभा पहुंची शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर…
– मुख्यमंत्री सहित विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकगण शामिल हुए…
– माउण्ट आबू से अतिरिक्त महासचिव ब्रह्माकुमार मृत्युजंय और डॉ. बनारसी भाई भी पधारे…
– मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारम्भ किया…
प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि ब्रह्माकुमारी संस्था नशा मुक्ति अभियान का श्रीगणेश छत्तीसगढ़ से कर रही है… श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन
रायपुर, 24 फरवरी, 2025: हर साल की तरह इस साल भी बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पूरी विधानसभा जिसमें पक्ष और विपक्ष के सारे सदस्य शामिल थे शुद्घ और सात्विक भोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज के शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में इकट्ठा हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजनीतिज्ञ सेवा प्रभाग द्वारा किया गया था।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे का शिकार होकर भटक रही है। ऐसे समय पर आप लोगों ने युवा पीढ़ी को सही राह पर लाने का बीड़ा उठाया है। यह अच्छी पहल है। ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे देश में अध्यात्म के विकास के लिए काम कर रही है। यह राज्य के लिए गौरव की बात है कि नशामुक्ति अभियान की शुरूआत आप लोग छत्तीसगढ़ राज्य से कर रहे हैं। इस प्रदेश में प्रतिवर्ष छ: हजार लोग दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं जिसमें से अधिकांश नशाखोरी करने वाले युवक ही होते हैं।
उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी परम्परा रही है कि विगत 24 वर्षों से लगातार बजट सत्र के दौरान समूची विधानसभा को शान्ति सरोवर में बुलाया जाता है और सभी को सात्विक भोजन करने का अवसर मिलता है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सात्विक भोजन से मन, विचार और भावनाएं पवित्र होती हैं। शुद्घ अन्न का स्वास्थ्य पर गहरा असर होता है। उन्होंने राष्ट्रीय नशामुक्ति अभियान की शुरूआत छत्तीसगढ़ से करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य के सारे जनप्रतिनिधि यहाँपर उपस्थित हैं। नशामुक्ति अभियान की शुरूआत के लिए इससे अच्छा कोई दूसरा अवसर नहीं हो सकता था। भविष्य में हम विकास, शान्ति और नशामुक्ति की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हमारे सारे विधायकों का सहयोग नशामुक्ति के कार्य में आपको मिलेगा।
माउण्ट आबू से आए मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी ने बतलाया कि भारत सरकार के नारकोटिक्स कन्ट्रोल विभाग के साथ एमओयू के अनुसार ब्रह्माकुमारी संस्था गांव-शहर सभी जगह लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसी दिशा में आज से हम छत्तीसगढ़ राज्य को भी नशामुक्त राज्य बनाने के लिए कार्य करेंगे।
ब्रह्माकुमारी$ज के अतिरिक्त महासचिव ब्रह्माकुमार मृत्युजंय ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सहित सभी को पुन: एक बार राजयोग द्वारा कुशल प्रशासन की तकनीक सीखने के लिए माउण्ट आबू आने का निमंत्रण दिया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री सहित सबका शॉल, श्रीफल और स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। आभार प्रदर्शन क्षेत्रीय निदेशिका बीके हेमलता दीदी ने किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महन्त, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक एवं गौरीशंकर अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित बड़ी संख्या में विधायकगण उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.





































