Brahmakumaris Raipur
सेन्ट्रल बैंक के अधिकारियों का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम…
सेन्ट्रल बैंक के अधिकारियों का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम…
– ब्रह्माकुमारी बहनों ने प्रभावी संवाद कौशल और नेतृत्व कला विषय पर दिए उपयोगी टीप्स…
– अच्छा मैनेजर बनने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी…
रायपुर, 25 जनवरी 2025: सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा बैंक के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (पी.ओ.एस.) के लिए होटल आदित्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ब्रह्माकुमारी अंशु और ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी का व्याख्यान आयोजित किया गया। विषय था-प्रभावकारी संवाद कौशल (Effective Communication Skill ) और नेतृत्व कला (Leadership Skill)।
ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने प्रभावी संवाद कौशल विषय पर बोलते हुए कहा कि बैंक मैनेजर्स को सकारात्मक दृष्टिकोण वाला होना चाहिए। उसके अन्दर प्रभावी संवाद कौशल का होना भी जरूरी है जिससे कि वह अपनी बात को खाताधारकों को अच्छी तरह से समझा सकें और उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें। हमारी बातचीत में 7 प्रतिशत योगदान शब्दों का होता है बाकि 38 प्रतिशत बोलने का लहजा (Tone of Words) और 55 प्रतिशत बॉडी लैंग्वेज (Body Language) कार्य करता है।
उन्होंने आगे बतलाया कि कई बार हम कहते कुछ हैं और लोग समझते कुछ और हैं। इसका कारण है कि एक ही शब्द के कई अर्थ होते हैं। इसलिए शब्दों का चयन सोच समझकर करें। हमें बैंक में आए लोगों को समय पर और सही जानकारी देनी चाहिए। प्रभावी संवाद कौशल की बुनियाद ईमानदारी पर टिकी है। यह अन्य लोगों को समझने की कला है न कि तर्क जीतना या अपनी बात दूसरों पर थोपना। जिन समस्याओं का हल गूगल न दे सके उसका समाधान हम बतलाएं तो हम बुद्घिमान कहलाएंगे।
एक अच्छे मैनेजर की विशेषता बतलाते हुए उन्होंने कहा कि पहले हमें लोगों की समस्याओं को धैर्यवत होकर शान्त मन से सुनना चाहिए। उनसे घुल-मिल जाएं और पूरी जानकारी लेने के बाद उनकी समस्याओं को महसूस करें फिर उसका समाधान निकालें। बैंक में कार्य करते समय राजयोग मेडिटेशन की सहायता से मन को शान्त रखना सीखें। यदि आपका मन शान्त नहीं होगा तो किसी को सुन नहीं सकेंगे।
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने नेतृत्व कला विषय पर बोलते हुए कहा कि एक अच्छा लीडर दूसरों से अपेक्षा करने की बजाए खुद आगे बढ़कर सहयोग करने वाला होगा। वह सबको साथ लेकर चलेगा। वह मिलनसार होगा। वह स्वयं शान्त रहकर सबकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनेगा और सबका समुचित मार्गदर्शन करेगा। वह अकेले काम करने की बजाए टीमवर्क से काम करेगा।
उन्होंने बतलाया कि अच्छा लीडर बनने के लिए सबसे पहले उसे अपना स्वयं का लीडर बनना होगा। राजयोग साधना से उसे अपनी पांचों कर्मेन्द्रियों का मालिक बन सकते हैं। अगर उसकी अपनी कर्मेन्द्रियाँउसके नियंत्रण में नहीं होंगी तो दूसरे लोग कैसे उसका आदेश मानेंगे? इसके साथ ही उसे सबके विचारों को सम्मान देकर चलना होगा। एक अच्छा लीडर सबमें विशेषताएं देखेगा और अपने टीम के लोगों की अच्छाईयों की प्रशंसा करेगा। प्रशंसा से प्रोत्साहन मिलता है।
Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.

































