Brahma Kumaris News
ब्रह्माकुमारी कमला की सेवाएं सदियों तक प्रेरणा देती रहेंगी…विधानसभा अध्यक्ष
सादर प्रकाशनार्थ
ब्रह्माकुमारी कमला की सेवाएं सदियों तक प्रेरणा देती रहेंगी…विधानसभा अध्यक्ष
रायपुर, 18 दिसम्बर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की याद में शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जहाँ पर उन्हें श्रद्घापूर्वक याद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महन्त ने कहा कि कमला दीदी की सेवाएं सदियों तक समाज को प्रेरणा देती रहेंगी। यह तो सृष्टि का क्रम है कि जो भी व्यक्ति यहाँ जन्म लेता है उन सभी को एक न एक दिन तो जाना ही पड़ता है लेकिन जाने वालों के कार्योंके आधार पर लोग उन्हें याद करते और उनसे प्रेरणाएं लेते हैं। कमला दीदी महान हस्ती थीं। वह सबको माँ की तरह स्नेह देती थीं। भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं किन्तु उनके कार्य सदैव उनकी याद दिलाते रहेंगे।
ब्रह्माकुमारी$ज की एडीशनल चीफ ब्रह्माकुमारी जयन्ती दीदी ने अपने सन्देश में कहा कि कमला दीदी विशेष आत्मा थीं। उन्होने छत्तीसगढ़ में लोगों की बहुत सेवा की है। उनका मिलनसार और मधुर व्यवहार सबको आकर्षित करता था। उनके सम्पर्क में आने वालों को कुछ न कुछ जरूर सीखने को मिलता था।
पूर्व लोकायुक्त एवं विधि आयोग के सचिव रहे न्यायमूर्ति लालचन्द भादू ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सेवाओं को छत्तीसगढ़ में विस्तारित करने में कमला दीदी की प्रमुख भूमिका थी। पिछले दिनों प्रशासकीय सम्मेलन करके उन्होंने कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को एक मंच पर एकत्रित करके दिखाया था।
गृह सचिव (आईपीएस) अरूण देव गौतम ने कहा कि कमला दीदी दूसरों के दु:ख से द्रवित होने वाली महिला थीं। उन्होंने कभी अपने पद का अभिमान नहीं किया। वह इस भौतिक दुनिया में रहते हुए भी सबसे निर्लिप्त रहीं। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनके जाने से जो शून्य उभरा है उसे भर पाना मुश्किल होगा। उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्घाजंलि होगी।
प्रयागराज से पधारी धार्मिक सेवा प्रभाग की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि कमला दीदी में सबको साथ लेकर चलने की कला थी। वह सबका सम्मान करती थीं। उन्होंने अनेक आत्माओं को अध्यात्म से जोड़ा। जगदलपुर में पैसठ ग्रामों में आदिवासियों के आध्यात्मिक उन्नति के लिए वह प्रयासरत रहीं।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कमला दीदी से मिलकर बेहद अपनापन महसूस होता था। उनसे सेवा करने की प्रेरणाएं मिला करती थी। उनके अधूरे कार्यों को हम पूरा करें तो यही उनको सच्ची श्रद्घाजंलि होगी।
पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा ने कहा कि उन्होंने हमें परोपकार की भावना के साथ जीवन पथ पर चलना सिखलाया। उनका जीवन सद्गुणों को धारण करने के लिए सदैव ही प्रेरित करता रहेगा। शान्ति सरोवर की पवित्र भूमि पर आने मात्र से सकारात्मक प्रेरणा मिलती थी। उन्होंने जो छ.ग. में सेवा की वह स्तुत्य है।
मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक बीके हेमा दीदी ने कहा कि कमला दीदी ने अपना जीवन दूसरों के लिए जिया। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि सभी उनसे सन्तुष्ट रहते थे। वह लाखों लोगों का जीवन दिव्य बनाने में सफल रहीं। वह उम्र और पद में बड़ी होते हुए भी सबको सम्मान देती थीं। इसलिए वह सभी के सम्मान का पात्र बन सकी।
कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार वि.वि. के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि कमला दीदी की उपस्थिति मात्र से वातावरण आल्हादित हो जाता था। उनका व्यक्तित्व विराट था। उनका जीवन पवित्रता, प्रेम और शान्ति से भरपूर था। उनका जीवन व्यक्ति से मनुष्य बनने की प्रेरणा देता था। वह समाज के लिए कीर्तिस्तम्भ बन गई।
एडीशनल कलेक्टर उज्जवल पोरवाल ने कहा कि माउण्ट आबू के बाहर संस्थान का प्रथम रिट्रीट सेन्टर के रूप में शान्ति सरोवर का निर्माण कमला दीदी के ही अथक परिश्रम से सम्भव हो सका। उनके अन्दर संकल्पों को सिद्घ करने की जबर्दस्त जीजीविषा थी।
श्रद्घाजंलि समारोह में नगर विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल,डॉ. देवेन्द्र नायक, भिलाई की बीके आशा दीदी, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष (आईएएस) आर. एस. विश्वकर्मा, समाजसेविका शताब्दि पाण्डे, भाजपा नेता श्रीचन्द सुन्दरानी और संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के पूर्व विधि सलाहकार मनीष त्यागी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर, छ.ग. (सम्पर्क: 94074 94674)
—
—
for media content and service news, please visit our website-
Brahma Kumaris News
जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री
बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर
नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग
–
द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन
रायपुर, 12 फरवरी 2026:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।
-
Brahma Kumaris News3 months agocoping with Uncertainty
-
Brahma Kumaris News2 months agoSoft Skills for Administators : बी.के. श्रेया दीदी
-
Brahma Kumaris News2 months agoबी.के. श्रेया दीदी ने सिखाया जीवन जीने की कला
-
Brahma Kumaris News2 months agoसंकल्प से सिद्घि
-
Brahma Kumaris News2 months agoChange your vibes change your Life
-
Brahma Kumaris News2 months agoहैप्पीनेस को हाय और टेन्शन को बाय
-
Brahma Kumaris News2 months agoआदरणीय भाई जी की दशम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News2 months agoMeditation for World Unity & Trust
















