Brahma Kumaris News
ब्रह्माकुमारी संस्थान के साधकों ने शान्ति सरोवर में किया योग
सादर प्रकाशनार्थ
ब्रह्माकुमारी संस्थान के साधकों ने शान्ति सरोवर में किया योग
रायपुर, 21 जून: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के हजारों साधकों ने शान्ति सरोवर में राजयोग मेडिटेशन के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योगासनों का भी अभ्यास किया। इस अवसर पर साधकों का मार्गदर्शन करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी और पताजंलि योग प्रशिक्षक विपुल भट्ट और उनके सहयोगी उपस्थित थे। उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से एक-एक योगासन से होने वाले लाभ का वर्णन करते हुए सभी का मार्गदर्शन किया।
राजयोग से जीवन में स्थायी खुशी … ब्रह्माकुमारी कमला दीदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि राजयोग से जीवन में स्थायी खुशी प्राप्त की जा सकती है। वर्तमान समय लोग खुशी को भौतिक पदार्थों में ढूँढ रहे हैं किन्तु भौतिक पदार्थों से स्थायी खुशी नही मिल सकती है।
ब्रह्माकुमारी कमला दीदी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा शान्ति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं।
ब्रह्माकुमारी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने आगे कहा कि किसी भी मनुष्य के जीवन में खुशी और शान्ति उसकी सबसे बड़ी सम्पत्ति होती है। जिसे पाने के लिए वह पूरी जिन्दगी प्रयास करता है। जब मनुष्य की खुशी भौतिक वस्तुओं पर आधारित होती है तो वह खुशी अल्पकालिक हो जाती है।
ब्रह्माकुमारी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बतलाया कि मनुष्य खुशी को बाहरी चीजों में ढूँढता है। खुशी उनके ही पास है, उसे अनुभव करने के लिए आत्म अनुभूति और परमात्म अनुभूति करने की जरूरत है। दरअसल विचारशक्ति का ही नाम मन है। विचार शक्ति बहुत बड़ा खजाना होती है। एक विचार किसी को खुशी दे सकता है तो वहीं वह किसी की खुशी छिन भी सकता है।
उन्होंने कहा कि आत्म अनुभूति और परमात्म अनुभूति राजयोग से आसानी से की जा सकती है। इसे राजयोग इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह हमको कर्मेन्द्रियों का राजा बनाता है। स्वयं पर नियंत्रण करना सिखलाता है। इससे आत्म विश्वास भी बढ़ता है। मन में खुशी और शान्ति होने से इसका असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। विभिन्न प्रयोगों से यह सिद्घ हो चुका है कि मन की अवस्था का रोगों के साथ गहरा सम्बन्ध है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254
for media content and service news, please visit our website-
Brahma Kumaris News
जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री
बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर
नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग
–
द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन
रायपुर, 12 फरवरी 2026:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।
-
Brahma Kumaris News3 months agocoping with Uncertainty
-
Brahma Kumaris News2 months agoSoft Skills for Administators : बी.के. श्रेया दीदी
-
Brahma Kumaris News2 months agoबी.के. श्रेया दीदी ने सिखाया जीवन जीने की कला
-
Brahma Kumaris News2 months agoसंकल्प से सिद्घि
-
Brahma Kumaris News2 months agoChange your vibes change your Life
-
Brahma Kumaris News2 months agoहैप्पीनेस को हाय और टेन्शन को बाय
-
Brahma Kumaris News2 months agoआदरणीय भाई जी की दशम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News2 months agoMeditation for World Unity & Trust












