Brahma Kumaris News
सर्व का दिल जीतने हमारा स्वभाव मिलनसार और व्यवहार मधुर होना चाहिए… प्रियंका दीदी
सादर प्रकाशनार्थ
सर्व का दिल जीतने हमारा स्वभाव मिलनसार और व्यवहार मधुर होना चाहिए… प्रियंका दीदी
रायपुर, 07 मई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चौबे कालोनी में आयोजित प्रेरणा समर कैम्प के चौथे दिन सर्व का दिल जीतने की कला विषय पर बोलते हुए ब्रह्माकुमारी प्रियंका दीदी ने बच्चों को उपयोगी टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि हमारा व्यवहार सबके साथ मुधर होना चाहिए। जो बच्चे मीठा स्वभाव वाले होते हैं वह सबको प्यारे लगते हैं। हम अपने अच्छे व्यवहार से सबका दिल जीत सकते हैं। जो बच्चे जिद्दी होते हैं, गुस्सा करते हैं वह किसी को प्रिय नहीं हो सकते। इसके अलावा हेल्पिंग नेचर वाले बच्चे भी सबको अच्छे लगते हैं।
उन्होंने कहा कि कई लोगों के अन्दर यह विशेषता होती है कि वह एक-दूसरे को परस्पर सहयोग करते हैं और उनके सुख-दुख में साथी बनते हैं। यह बहुत अच्छा गुण है। ऐसा स्वभाव हमको लोकप्रिय बनाता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। इसलिए एकान्त में रहने का स्वभाव ठीक नहीं है। ऐसा स्वभाव हमें समाज में अकेला कर देगा। हमें मिल जुलकर रहने वाला मिलनसार व्यक्ति बनना होगा। यदि हम दूसरों के काम नहीं आएंगे तो विपदा आने पर कोई भी हमारा साथ नहीं देगा। कहते भी हैं सुख बाँटने से बढ़ता है और दु:ख बाँटने से घटता है।
प्रियंका दीदी ने आगे कहा कि आप कितने भी पढ़े लिखे क्यों न हों लेकिन यदि आपका व्यवहार उचित नहीं है तो आपको सम्मान नहीं मिल सकेगा। सम्मान मांगने की वस्तु नहीं है। हमें गुरूजनों का, माता-पिता का और अपने से बड़ों का सम्मान करना ही चाहिए। इसके साथ -साथ अपने काम का और समय का भी आदर करना सीखना होगा। यदि हम ऐसा जीवन बनाएंगे तो सम्मान स्वत: प्राप्त होगा किसी से मांगना नहीं पड़ेगा।
इसके अगले सत्र में आज आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर विषय पर ड्राइंग और पेटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया।
प्रेषक : मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
फोन: ०७७१-२२५३२५३, २२५४२५४
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल



















