Brahmakumaris Raipur
शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में होली त्यौहार रंगोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया …
रायपुर के कुमार भाईयों की विशेष क्लास एवं पिकनिक रखी गयी…
– क्लास में चन्दन का टीका लगाकर और मुख मीठा कराकर मनाया रंगोत्सव…
– होलिका में अपनी कमी कमजोरियों को स्वाहा कर तपस्वी कुमार बनना है…बीके सविता दीदी
– कुमारों को गुपचुप के साथ खीर पूरी का भोग लगाया गया…
रायपुर, 25 मार्च 2024: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में होली का त्यौहार रंगोत्सव बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, किरण दीदी, रश्मि दीदी, भावना दीदी, वनिषा दीदी, सौम्या दीदी, सिमरण दीदी, स्मृति दीदी, पूर्णिमा दीदी आदि-आदि बहनों ने क्लास में उपस्थित भाई-बहनों को ज्ञान के साथ-साथ गुलाब जल छिड़ककर होली की शुभकामनाएं दी। बाद में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को चंदन का टीका लगाकर होली की खास मिठाई गुझिया खिलाकर मुख मीठा कराया।
आदरणीय कमला दीदी हमेशा दीपावली और होली पर कुमारों की क्लास और ब्रह्माभोजन रखा करती थीं उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए आज शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में बीके सविता दीदी ने रायपुर के कुमार भाईयों की विशेष क्लास एवं पिकनिक रखी थी। जिसमें लगभग सौ कुमार भाई उपस्थित हुए। इन कुमारों को सत्यम, शिवम, सुन्दरम, होली हंस और विजयी रतन नामक अलग-अलग पांच समूहों में विभक्त कर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बहुत सुन्दर ज्ञान-योग से सम्बन्धित प्रश्न-उत्तर किए। सही उत्तर देने पर उन्हें नम्बर भी प्रदान किए। इस प्रकार सभी बहुत रिफ्रेश और खुश हुए।
इस अवसर पर कुमारों की क्लास कराते हुए ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि कुमार माना निर्बन्धन। सब कुछ करने में सक्षम। कुमार सेवा में हमेशा आगे रहते हैं। लेकिन सेवा का मूल आधार है- स्वस्थिति। अगर स्वस्थिति अच्छी रहेगी तो कोई भी परिस्थिति आ जाए अचल और अडोल बने रहेंगे। हमारे यज्ञ में आदरणीय जगदीश भाई साहब नम्बरवन कुमार थे। कितनी अथक होकर उन्होंने यज्ञ की सेवा की। बाबा-मम्मा सहित सभी की दुआएं उन्हें मिली। वह कितने प्रतिभाशाली थे कि यज्ञ का सारा साहित्य उन्होंने अकेले ही लिख डाला। इसी प्रकार हमारे जोन के प्रमुख आदरणीय ओमप्रकाश भाई जी भी एक कुमार थे। वह सेवा में हमेशा कुछ न कुछ नवीनता करने के लिए जाने जाते थे। हमें भी उनके जैसा सेवाधारी बनना है। हमारी आदरणीय बड़ी बहन जी (कमला दीदी) जब ज्ञान में आयीं तो टेप में फिल्मी गीत सुनकर बाबा की याद में मग्न हो, खो जाती थीं। पड़ोसी समझते थे कि पागल हो गई है? क्या ऐसा रूहानी नशा/ नारायणी नशा हमको भी चढ़ता है? स्वयं को चेक करना है?
उन्होंने कुमारों को इलेक्ट्रानिक गजट का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह देते हुए कहा कि इनके दुरूपयोग से आज के युवाओंं का मनोबल कमजोर हो रहा है। मनोबल शक्तिशाली बनेगा ज्ञान और योग से। रात को सोने से एक घण्टा पहले मोबाईल को दूर रख देना। बाबा को याद करते हुए, उनसे बातें करते हुए और अव्यक्त वाणी पढ़ते हुए सोएंगे तो नींद अच्छी आएगी। अमृतबेला भी अच्छा होगा। ज्ञान-योग में मजा आएगा। तब महसूस होगा कि यह ब्राह्मण जीवन कितना सुखदायी है। यह भी लक्ष्य रखना कि मुरली कभी मिस नहीं करना है। होलिका दहन करते हैं तो उसमें अपनी कमी कमजोरियों को स्वाहा करना है। तपस्वी कुमार बनना है। बाबा को जो पसन्द है, वैसा ही जीवन जीना है। ओमशान्ति।

Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.





























