Brahma Kumaris News
स्वस्थ रहने के लिए भोजन, व्यायाम और आराम तीनों जरूरी… डॉ. अदिति सिंघल
सादर प्रकाशनार्थ
स्वस्थ रहने के लिए भोजन, व्यायाम और आराम तीनों जरूरी… डॉ. अदिति सिंघल
रायपुर, 10 जून: गिन्नीज बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर सुप्रसिद्घ लेखिका डॉ. अदिति सिंघल ने केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के नवा रायपुर स्थित 211 वीं बटालियन के जवानों को शरीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहने के लिए जरूरी एक्सरसाईज कराया। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट संजीव रंजन एवं ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित थे।
डॉ. अदिति सिंघल ने बतलाया कि राजयोग मेडिटेशन से एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ती है तथा तनाव खत्म हो जाता है। हम जिस समय और जो कार्य करते हैं, उस समय केवल उसी कार्य के विषय में ध्यान केन्द्रित होना चाहिए। मन को नियंत्रित करने के लिए अच्छा तरीका यह है कि मन को अपना दोस्त बना लें। अपने मन से बातें करें उसे खाली न रखें। एकाग्रता को बढ़ाने के लिए वर्तमान में जीना सीखें। बीती बातों का ख्याल न करें।
नई दिल्ली की डॉ. अदिति सिंघल आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में एकाग्रता की शक्ति (Power of Concentration) विषय पर बोल रही थीं। उन्होंने एकाग्रता के लाभ गिनाते हुए कहा कि इससे कार्यक्षमता का विकास होता है, कार्य में परिपूर्णता आती है। निर्णय क्षमता का विकास होता है। स्मरण शक्ति बढ़ती है और मन के संकल्प शान्त होते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन, व्यायाम और आराम तीनों ही चीजें जरूरी होती हैं। ठीक वैसे ही मन को स्वस्थ और तनावमुक्त रखने के लिए श्रेष्ठ विचार, परमात्मा को शुक्रिया करने की आदत और रोज सुबह उठते ही मेडिटेशन करके परमात्म शक्तियों से स्वयं भरपूर करने की आदत डाल लें। हमारे शुद्घ विचार मन के लिए भोजन का काम करते हैं। सुबह का मेडिटेशन हमें दिन भर तरोताजा रखेगा। हम सदैव उर्जा से भरपूर रहेंगे। किसी बात में हताश या निराश नहीं होंगे।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली की डॉ. अदिति सिंघल जानी-मानी इन्टरनेशनल मैथ्स एण्ड मेमोरी ट्रेनर हैं। मेमोरी और त्वरित गणना के लिए तीन बार आपका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में नाम शामिल किया गया है। इसके अलावा इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा आपको बेस्ट मेमोरी ट्रेनर के रूप में अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। आपने छ: किताबें भी लिखी हैं।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
सम्पर्क: 94252-02355, 94255-02255
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…























