Brahma Kumaris News
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शान्ति सरोवर में 18 जून से योग महोत्सव
सादर प्रकाशनार्थ
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर
शान्ति सरोवर में 18 जून से योग महोत्सव
रायपुर, 17 जून, 2023: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 18 से 21 जून तक विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ रविवार, 18 जून को सुबह 10 बजे किया जाएगा। विषय होगा: मानवता के लिए योग।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा होंगीे तथा अध्यक्षता स्थानीय संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी करेंगी। विषय को स्पष्ट करने के लिए प्रमुख उद्बोधन राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी दीक्षा दीदी का होगा।
उल्लेखनीय है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विगत 37 वर्षों से माह के तीसरे रविवार को पूरे विश्व के 140 देशों में एक साथ और एक ही समय पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। इस दिन शाम को 6.30 बजे सारे विश्व में सभीे ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँमिलकर राजयोग के अभ्यास के द्वारा सारे विश्व में शान्ति के प्रकम्पन फैलाते हैं।
22 जून से राजयोग अनुभूति शिविर
राजयोग सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र में प्रतिदिन दो सत्रों में सुबह 7 से 8 एवं शाम को 7 से 8 बजे नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन किया गया है। सुविधानुसार किसी एक सत्र का चयन कर लाभ लिया जा सकता है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्र्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,
रायपुर (छ.ग.)
मोबाईल नं.: 94074-94674, 94252-02355
Brahma Kumaris News
महिला दिवस
Brahma Kumaris News
जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री
बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर
नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoशिवरात्रि पर्व घूमधाम से मनाया गया
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoगणतंत्र दिवस
-
Brahma Kumaris News2 months agoद्वादश ज्योतिर्लिंग
-
Brahma Kumaris News2 months agoद्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर
-
Azadi ke amrit mahotsav2 months agoअभिनन्दन समारोह…शांति शिखर
-
Brahma Kumaris News2 months agoजन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री
-
Brahma Kumaris News2 months agoमहिला दिवस












