Brahmakumaris Raipur
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समर कैम्प का समापन…
ब्रह्माकुमारीज समर कैम्प
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समर कैम्प का समापन…
– नैैतिक मूल्यों की शिक्षा देने का समर कैम्प अच्छा माध्यम है…प्रो. सच्चिदानन्द शुक्ल, कुलपति
– पैकेज के पीछे न भागें, अपनी प्रतिभा को पहचान कर उसी क्षेत्र में आगे बढ़ें…राजीव प्रकाश,
– बच्चों के चारित्रिक विकास में ब्रह्माकुमारीज का समर कैम्प मददगार… उज्जवल पोरवाल, एडीशनल कलेक्टर
– माता-पिता का जीवन बच्चों के लिए प्रेरणादायी होना चाहिए… ब्रह्माकुमारी सविता दीदी
रायपुर, 15 मई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित प्रेरणा समर कैम्प का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानन्द शुक्ल, संयुक्त जिलाधीश उज्जवल पोरवाल, भिलाई आई.आई. टी. के निदेशक राजीव प्रकाश, डॉ. बनारसी साह, ब्रह्माकुमारी सौम्या और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानन्द शुक्ल ने समर कैम्प आयाजित करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय इसकी बहुत अधिक आवश्यकता है। बच्चों में अच्छे गुणों और संस्कारों का बीज बोने का यह सही समय है। उन्होंने मातृ दिवस पर अपनी माँ का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें जीवन मूल्यों की शिक्षा अपनी माँ से मिली। हमारी संस्कृतिमूल्यों पर टिकी है। इसलिए हमें भारतीय संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इसमें बच्चों में रचनात्मकता की झलक दिखाई देती है।
भिलाई आई आई टी के निदेशक राजीव प्रकाश ने कहा कि यह प्रतिस्पर्धा का युग है जहाँ पर बच्चे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अपना बचपन खोते जा रहे हैं। जिस फील्ड में उनकी प्रतिभा है उस फील्ड में आगे बढऩे की बजाय पीछे पैकेज के पीछे भाग रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि पैकेज के लिए बच्चों से उनका बचपन न छीनें। वह जिस फील्ड में योग्यता रखता है उसी फील्ड में उसे प्रोत्साहित करें।
एडीशनल कलेक्टर उज्जवल पोरवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के चारित्रिक विकास में समर कैम्प मददगार बनेगा। उन्हें एकाग्रता विकसित करने में राजयोग साधना सहायक सिद्घ होगा। योग हमें कर्म कुशल बनाता है। यह प्रतिस्पर्धा का जमाना है इसमें सिर्फ सफलता ही नहीं बल्कि असफलता को भी सहन करने की क्षमता हमारे अन्दर होनी चाहिए। दुनिया में हर समस्या का समाधान है इसलिए कभी निराश नहीं होना चाहिए।
रायपुर केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि बच्चों को सबसे ज्यादा प्रेरणा माता-पिता से मिलती है। बच्चे उनको देखकर वैसा ही बनने का प्रयास करते हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित माता-पिता से अनुरोध किया कि अपना समय टीवी और मोबाईल में व्यर्थ नष्ट करने की बजाय बच्चों के संग बांटें ताकि बच्चों को प्यार मिले और अपनापन पैदा हो। समारोह को माउण्ट आबू से आए डॉ. बनारसी भाई एवं ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर कुछ बच्चों ने अपने संस्मरण सुनाए। समर्थ कलवानी ने बतलाया कि प्रेरणा सिर्फ समर कैम्प नहीं था बल्कि यह मंच था जहाँबच्चे अपनी कला को निखार कर उसका प्रदर्शन कर सकें। कु. शुभाशीं पलई ने बतलाया कि यहाँ उन्हें पता चला कि मन को कैसे दोस्त बनाया जाए? अपनी कमजोरी या समस्या को छिपाना नहीं है बल्कि उसका समाधान प्राप्त करना है।
समर कैम्प का श्रेष्ठ छात्र समर्थ कलवानी तथा रविराज द्विवेदी को और श्रेष्ठ छात्रा कु. नीलम साहू एवं शुभांशी पलई को चुना गया।
Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.







































