Brahmakumaris Raipur
छात्र जीवन में सफल होने के लिए एकाग्रता जरूरी… ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी, सम्पादक, ज्ञानामृत
मोबाईल और टेलीविजन का आकर्षण एकाग्रता को भंग करता है…
– नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के शासकीय प्रयास बालक आवासीय विद्यालय में हुआ आयोजन
रायपुर, 30 जनवरी, 2023: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड स्थित शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय में व्याख्यान आयोजित किया गया। विषय था- एकाग्रता से सफलता।
माउण्ट आबू से प्रकाशित मासिक पत्रिका ज्ञानामृत की सम्पादक ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने बतलाया कि यदि आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो एकाग्रता को अपनाना होगा। छात्र जीवन में मोबाईल, टी.वी. और सोशल मीडिया में समय देना उसे व्यर्थ गंवाना है। यह सभी क्षणिक आकर्षण हैं जो कि जीवन में कुछ काम नहीं आने वाले हैं। जाने वाला समय वापिस लौटकर नहीं आएगा। समय बीत जाने के बाद पछताने के सिवाय कुछ नहीं बचेगा।
उर्मिला दीदी ने आगे बतलाया कि अगर मन भटकता है और पढ़ाई में मन नहीं लगता है। शिक्षक द्वारा बतलाई गई बातें याद नहीं रहती हैं तो इसका मतलब यह है कि हमारे जीवन में एकाग्रता की कमी है। हमारी आँख, कान, नाक, जिव्हा और मुख आदि कर्मेन्द्रियों का आकर्षण भी हमारी एकाग्रता को भंग करता है। हमें इन कर्म इन्द्रियों का गुलाम नहीं बनना है बल्कि इन इन्द्रियों के आकर्षणों पर जीत प्राप्त करनी होगी।
उन्होंने फिल्मी हीरो का जिक्र करते हुए कहा कि हीरो वह नहीं जो चेहरे से सुन्दर हो। बल्कि हीरो वह है जो अनेकों का जीवन संवार दे। बहुत सारे लोगों का सहारा बने। उन्होंने बच्चों को अपने फील्ड में हीरो बनने की सलाह देते हुए कहा कि आप अपनी क्लास के हीरो बनो। अपने गांव के हीरो बनो। लोग आपको देखकर कहें कि वाह बच्चा हो तो ऐसा हो। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए इन्द्रियों के आकर्षण को जीतना होगा। शान्ति, धीरज और प्रेमपूर्वक रहना सीखना होगा।
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…



























