Brahmakumaris Raipur
शान्ति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज से शुभारम्भ
सादर प्रकाशनार्थ
शान्ति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज से शुभारम्भ
रायपुर, १४ फरवरी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर परिसर में १४ से २१ फरवरी तक महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण तीन सौ फीट लम्बी गुफा के अन्दर द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ-साथ होलोग्राम शो होगा। प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
आज इस महोत्सव का शुभारम्भ अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, क्षेत्र् ाीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर शान्ति सरोवर में स्वर्णिम युग की झाँकी, शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी, ४० फीट उॅचा शिवलिंग और वेल्यू गेम्स आदि बनाए गए हैं। इसका अवलोकन करने का समय प्रतिदिन शाम ५ से रात्रि १० बजे तक रखा गया है।
इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन १८ फरवरी को सुबह ८ से रात्रि १० बजे तक दर्शन किया जा सकेगा। झाँकी के अन्तर्गत परमपिता परमात्मा शिव की यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंगों के इतिहास एवं महत्व को संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से बहुत ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा होलोग्राम शो एवं एल. सी. डी. प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के इतिहास और महत्व की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।
सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर
महाशिवरात्रि के पश्चात बुधवार, २२ फरवरी से शान्ति सरोवर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्रों में सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया है। शिविर में भाग लेने के लिए सुबह ७.०० से ८.३० अथवा शाम को ७ से ८.३० बजे में से कोई भी एक समय निश्चित करके लाभ लिया जा सकता है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
सम्पर्क : ९४२५५-०२२५५
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
Brahmakumaris Raipur
अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
ब्रह्माकुमारी अदिति दीदी ने कहा कि आजीविका के लिए बहुत से कार्य दुनिया में हैं लेकिन आपने नर्स बनने का फैसला किया क्योंकि आपके अन्दर सेवा भाव है। यह इतना श्रेष्ठ कार्य है जिसमें आपको दुआएं मिलती हैं। उन्होंने राजयोग मेडिटेशन सीखकर जीवन में धैर्यता, नम्रता, मधुरता और गम्भीरता आदि गुणों को धारण करने पर जोर दिया ताकि अपना कार्य अच्छे से कर सकें।
Brahmakumaris Raipur
एन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…





























