Brahma Kumaris News
राजयोग से बनता है स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और सुखी जीवन…डॉ. दिलीप नलगे, हेल्थ कौसिलर
सादर प्रकाशनार्थ
राजयोग से बनता है स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और सुखी जीवन…डॉ. दिलीप नलगे, हेल्थ कौसिलर
रायपुर, 16 नवम्बर: मुम्बई के हेल्थ कौसिलर डॉ. दिलीप नलगे ने कहा कि शारीरिक, मानसिक और अत्मिक सन्तुलन बनाए रखकर स्वस्थ तन, प्रसन्न मन और सुखी जीवन बनाया जा सकता है। इसके साथ-साथ उचित आहार, नियमित व्यायाम और सही नींद भी जरूरी है।
डॉ. नलगे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर में आयोजित कर लो स्वास्थ्य मु_ी में कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वस्थ जीवनशैली विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर रात्रि में सोने तक हम जो भी कार्य करते हैं, वह हमारी जीवनशैली कहलाता है। इसे दिनचर्या भी कह सकते हैं। सही जीवनशैली स्वास्थ्य को अच्छा बनाती है जबकि गलत जीवनशैली बीमारी की तरफ ले जाती है।
उन्होंने बतलाया कि स्वस्थ का शाब्दिक अर्थ होता है स्व में स्थित होना। स्व अर्थात हमारी वास्तविक पहचान कि मैं शरीर को नियंत्रित करने वाली चैतन्य शक्ति आत्मा हूँ। आत्मा को जानकर उस स्वरूप में स्थित होने से आत्मा के नैसर्गिक गुण-प्रेम, सुख, शान्ति, आनन्द, पवित्रता और शक्ति का अनुभव होने लगता है। राजयोग से आत्मा और परमात्मा की स्मृति द्वारा तन और मन दोनों स्वच्छ हो जाते हैं। व्यर्थ विचारों से बचने के लिए आत्मिक स्थिति का अभ्यास करना मददगार सिद्घ होता है।
डॉ. दिलीप नलगे ने कहा कि मन और शरीर का गहरा सम्बन्ध है। मानसिक सन्तुष्टि और खुशी के अभाव में अनेक रोग पनपते हैं। मन में किसी बात को दबाकर न रखें। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें। इससे खुशी मिलेगी। बीती बातों को याद करके दु:खी न होवें। वर्तमान में जीना स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर तरीका है।
डॉ. नलगे ने भोजन में रेशेदार खाद्य पदार्थों को शामिल करने पर जोर देते हुए कहा कि फल, सलाद, चोकर सहित आटा और अंकुरित मूंग, गेहूँ आदि का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। भोजन कम चर्बी वाला और अधिक रेशेदार होना चाहिए। सारे दिन में एक व्यक्ति को तीन सौ से लेकर पाँच सौ ग्राम मौसमी फल जरूर खाना चाहिए। चूँकि फल जल्दी पच जाता है अत: फल को खाली पेट खाएं उसे भोजन के साथ कभी नहीं खाना चाहिए।
प्र्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, शान्ति सरोवर
रायपुर मोबाईल: 94074-94674
—
—
for media content and service news, please visit our website-
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल



















