Brahma Kumaris News
ब्रह्माकुमारी आश्रम की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी नहीं रहीं…
सादर प्रकाशनार्थ
ब्रह्माकुमारी आश्रम की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी नहीं रहीं…
रायपुर, 10 दिसम्बर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी नहीं रहीं। वह 81 वर्ष की थीं। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने के कारण रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार 10 दिसम्बर को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में उन्होंने अपने पार्थिव देह का त्याग किया।
उनका पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शन हेतु विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में शनिवार को दोपहर 12 बजे से रखा जाएगा। उनका अन्तिम संस्कार रविवार, 11 दिसम्बर 2022 को दोपहर 1 बजे शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर परिसर में ही किया जाएगा। इसके पहले उनका पार्थिव शरीर विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी और नवा रायपुर के शान्ति शिखर भवन में ले जाया जाएगा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सेवाओं को छत्तीसगढ़ में विस्तारित करने में उनकी अहम भूमिका थीं। माउण्ट आबू के बाहर संस्थान का प्रथम रिट्रीट सेन्टर के रूप में शान्ति सरोवर का निर्माण उनके ही अथक परिश्रम से सम्भव हो सका। वर्तमान समय इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका के रूप में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के साथ ही समीपवर्ती राजस्थान और उड़ीसा के कुछ सेवाकेन्द्रों का प्रशासन भी देख रही थीं। वह हमारी संस्थान की ब्रह्माकमारीज एजुकेशनल सोसायटी एवं राजयोगा एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन की गवर्निंग बोर्ड की सदस्या होने के साथ ही सुरक्षा सेवा प्रभाग की नेशनल कोआर्डिनेटर भी थीं।
ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए वर्ष १९९७ में मध्यप्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल मोहम्मद शफी कुरैशी ने सेठ नेमीचन्द श्रीश्रीमाल समाजसेवा अभिनन्दन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा वर्ष २००९ में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा स्त्री शक्ति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया था।
राजयोगिनी कमला दीदी के दिल में आदिवासियों के प्रति बहुत दयाभाव था। उनके मार्गदर्शन में 15 मई 1987 से बस्तर अंचल के 65 ग्रामों में अध्यात्म के द्वारा आदिवासियों के जीवन को संवारने-सुधारने का कार्य किया जा रहा है।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर, छ.ग.
सम्पर्क: 94074 94674
—
for media content and service news, please visit our website-
Brahma Kumaris News
जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री
बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर
नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग
–
द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन
रायपुर, 12 फरवरी 2026:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।
-
Brahma Kumaris News3 months agocoping with Uncertainty
-
Brahma Kumaris News2 months agoSoft Skills for Administators : बी.के. श्रेया दीदी
-
Brahma Kumaris News2 months agoबी.के. श्रेया दीदी ने सिखाया जीवन जीने की कला
-
Brahma Kumaris News2 months agoसंकल्प से सिद्घि
-
Brahma Kumaris News2 months agoChange your vibes change your Life
-
Brahma Kumaris News2 months agoहैप्पीनेस को हाय और टेन्शन को बाय
-
Brahma Kumaris News2 months agoआदरणीय भाई जी की दशम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News2 months agoMeditation for World Unity & Trust









