Brahma Kumaris News
ब्रह्माकुमारी संस्थान ने किया सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान
सेवा समाचार
– ब्रह्माकुमारी संस्थान ने किया सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान
– चिकित्सक जीवन दाता होता है… ब्रह्माकुमारी कमला दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका
– बालाजी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पीटल में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
रायपुर, 2 नवम्बर, 2022: समाज में सबसे सम्माननीय पेशा चिकित्सक का होता है। चिकित्सक मरीज को नया जीवन देता है। इसलिए समाज में उन्हें ईश्वर के समान दर्जा मिला हुआ है।
यह उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने सेवाभावी चिकित्सकों का सम्मान करते समय व्यक्त किए। उन्होंने आगे कहा कि जीवन यापन के लिए मनुष्य बहुत से उद्यम करता है किन्तु चिकित्सक का पेशा सबसे सम्मानजनक माना जाता है। इसलिए इसे व्यवसाय कहना उचित नहीं होगा। बल्कि यह सेवा कार्य है।
उन्होंने हास्पीटल के डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र नायक की सराहना करते हुए कहा कि वह बहुत ही सेवाभावी चिकित्सक हैं। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर साहब बड़े ही लगन के साथ नि:स्वार्थ भावना से मरीजों का इलाज करते हैं। इसलिए लोगों की उन्हें बहुत दुआएं मिल रही है जिसके परिणाम स्वरूप उनका हास्पीटल निरन्तर तरक्की कर रहा है। अब तो उनके हास्पीटल के साथ मेडिकल कालेज और नर्सिंग होम भी वह संचालित कर रहे हैं।
बालाजी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पीटल के डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र नायक ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान उनके लिए परिवार की तरह है। इस संगठन के लोगों का ईलाज करके उन्हें आत्मिक प्रसन्नता होती है। उन्होंने यह अनुभव किया है कि योगी और तपस्वी होने के कारण यहाँ के लोगों की रिकवरी बहुत जल्दी होती है। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य अच्छा होता है।
इस अवसर पर ब्र. कु. कमला दीदी, सविता दीदी और किरण दीदी ने डॉ. देवेन्द्र नायक, श्रीमती नीता नायक सहित हॉस्पीटल के प्रमुख सेवाभावी चिकित्सकों का शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रश्मि, वनिषा और भावना बहन भी उपस्थित थीं।
प्रस्तुति – ब्रह्माकुमारी सविता, रायपुर (छ.ग.)
Contact No. 94255-02255
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
Brahma Kumaris News
विश्व पर्यावरण दिवस
Brahma Kumaris News
नशा मुक्ति प्रदर्शनी
Brahma Kumaris News
आर्मी स्कूल
-
Brahmakumaris Raipur1 month agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News1 month agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News1 month agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News1 month agoदादी रतनमोहिनी जी – प्रथम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News1 month agoआर्मी स्कूल
-
Brahma Kumaris News1 month agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल























