Azadi ke amrit mahotsav
शान्ति सरोवर रायपुर में बनाई गई विशाल रंगोली
- आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान के अन्तर्गत
शान्ति सरोवर रायपुर में बनाई गई विशाल रंगोली
रायपुर, 30 जनवरी, 2022: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर में विशाल रंगोली सजाई गई है। यह रंगोली आम जनता के दर्शनार्थ शान्ति सरोवर में खुली रखी गई है।
क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने यह जानकारी देते हुए बतलाया कि पच्चीस फीट बाई बीस फीट यानि पांच सौ वर्गफीट में सजाई गई इस चित्ताकर्षक रंगोली में आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों को प्रदर्शित करते हुए देशभक्ति की भावना को उकेरा गया है। साथ ही आने वाले स्वर्णिम भारत की भी झलक दिखाई गई है।
उन्होंने बतलाया कि इस भव्य रंगोली को बनाने में अस्सी किलो रंगोली का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में तीन दिन और तीन रात का समय लगा है तथा इसे ब्रह्माकुमार हितेन्द्र देवागंन और ब्रह्माकुमारी बहनों ने आपस में मिलकर तैयार किया है।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर नामक वर्ष भर चलाए जाने वाले अखिल भारतीय अभियान का शुभारम्भ विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 53 वीं पुण्यतिथि पर लाँच किया गया था।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: ०७७१-२२५३२५३, २२५४२५४
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo






