Connect with us

Azadi ke amrit mahotsav

सड़क सुरक्षा मोटर बाईक रैली के यात्री आज महेश एण्ड कम्पनी में

Published

on

स्टीयरिंग पर नियंत्रण के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी – ब्रह्माकुमार सुरेश भाई
सादर प्रकाशनार्थ

सड़क सुरक्षा मोटर बाईक रैली के यात्री आज महेश एण्ड कम्पनी में

स्टीयरिंग पर नियंत्रण के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी – ब्रह्माकुमार सुरेश भाई

रायपुर, १६ मार्च : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात प्रभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा मोटर बाईक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का आयोजन आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किया गया है। विषय है-सड़क सुरक्षा से जन रक्षा। आज इस रैली के यात्रियों ने प्रोफेसर कालोनी में महेश एण्ड कम्पनी में पहुंचकर कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर माउण्ट आबू से आए यातयात प्रभाग के मुख्यालय समन्वयक ब्रह्माकुमार सुरेश भाई ने कहा कि स्टीयरिंग पर नियंत्रण के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी है। गाड़ी चलाते समय हमारा ध्यान यहाँ-वहाँ बंटा हुआ होने से दुर्घटना होने की सम्भावना कई गुणा अधिक बढ़ जाती है। वाहन चलाने के लिए मानसिक एकाग्रता चाहिए। राजयोग से मानसिक एकाग्रता में वृद्घि होती है। जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति को सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने में मदद मिलती है।

उन्होंने आगे कहा कि आजकल सुरक्षित वाहन चालन सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। इसका सबसे अच्छा का उदाहरण मुम्बई में देखने को मिला है। जहाँपर शासकीय परिवहन विभाग के माध्यम से बेस्ट के ड्राइवर और कण्डक्टर को नियमित रूप से ब्रह्मïाकुमारी संस्थान द्वारा राजयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे उनके आचरण और व्यवहार में जबर्दस्त परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

उन्होंने सभा में पूछा कि कौन-कौन व्यक्ति टूव्हीलर चलाते समय हेलमेट लगाते हैं? जब कुछ लोगों ने हाथ नहीं उठाया तब उन्होंने कहा कि जब यातायात के नियम बनाए गए हैं तब हमें उनका पालन अवश्य करना चाहिए। अपने जीवन का मूल्य नहीं समझने के कारण हम उसे दुर्घटनावश व्यर्थ में ही गंवा देते हैं।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय संचालिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि वाहन चालक कितना भी शिक्षित और प्रशिक्षित क्यों न हो, किन्तु यदि उसका अपने मन पर नियंत्रण नही है तो उसका गाड़ी के स्टियरिंग पर नियन्त्रण होना असंभव है। इसलिए वाहन चालकों को योग की शिक्षा देना बहुत जरूरी है। इसी प्रकार तनाव भी दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण होता है। योग से तनाव को दूर किया जा सकता है।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर, सम्पर्क: ९४२५५०२२५५

—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo