Connect with us

Azadi ke amrit mahotsav

रविवार को दया और करूणा वर्ष का शुभारम्भ समारोह

Published

on

सादर प्रकाशनार्थ

 

आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट

 

रविवार को दया और करूणा वर्ष का शुभारम्भ समारोह

रायपुर, 7 मई, 2022: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर में रविवार को सुबह 9 बजे दया और करूणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्ष का शुभारम्भ समारोह आयोजित किया गया है।

समारोह के मुख्य अतिथि आई.आई.एम. के डायरेक्टर रामकुमार काकानी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक एवं छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और श्रीबालाजी हास्पीटल के डायरेक्टर डॉ. देवेन्द्र नायक उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रमुख वक्तव्य ब्रह्माकुमारी दीक्षा दीदी का होगा तथा आशीर्वचनों से क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी लाभान्वित करेंगी।

इसका आयोजन ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष भर चलाए जाने वाले कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट के अन्तर्गत किया जाएगा।

 

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

फोन: 0771-2253253, 2254254

 

 

—

—

for media content and service news, please visit our website-

www.raipur.bk.ooo