Connect with us

Brahmakumaris Raipur

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Published

on

सादर प्रकाशनार्थ

आज़ादी के अमृत महोत्सव पर भारत सरकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

रायपुर 25 जनवरी। देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिनमें देश भक्ति पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, देश भक्ति पूर्ण गीत और देश भक्ति पूर्ण लोरी अथवा कविता शामिल हैं।

इन सभी प्रतियोगिताओं में 31 जनवरी 2022 तक भारत देश का 10 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी बच्चा, युवा, बुजुर्ग किसी भी धर्म, जाति, सम्प्रदाय के लोग भाग ले सकतें है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जहाँ हर भारत का नागरिक राष्ट्र प्रेम में ओतप्रोत होंगे वहीं देश प्रेम पर आधारित रंगोली बनाकर उस रंगोली का फोटो और उसके साथ स्वयं का सेल्फी लेकर अपलोड करना है। इसके आलावा देश भक्ति गीत और स्वयं की माँ तथा भारत माँ के नाम देशभक्ति लोरी अथवा कविता लिखना है।

इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने-अपने स्थानों से रंगोली बनाकर अथवा देशभक्ति पूर्ण गीत या देशभक्तिपूर्ण लोरी लिखकर स्वयं के फोटो के साथ निम्न वेबसाइट पर अपलोड करें –
https://amritmahotsav.nic.in/competitions.htm

प्रतिभागीगण गीत, कविता हिंदी तथा अंग्रेजी के आलावा भारत की किसी भी मान्य भाषा में लिख सकते हैं। भेजी गई सभी सामग्री (गीत, कविता व लोरी अथवा रंगोली ) को सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया किया जाएगा तथा साथ ही चयनित प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा उचित प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रायपुर (छ.ग.)