Connect with us

Azadi ke amrit mahotsav

छ. ग. शासन के समाज कल्याण विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ को किया आमंत्रित

Published

on

सेवा समाचार

छ.ग. शासन के समाज कल्याण विभाग ने अन्तर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी का सम्मान किया

 

रायपुर (छ.ग.): अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध निषेध दिवस पर मंगलवार को छ. ग. शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुपम गार्डन में जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान को नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम में नशा से मुक्त हुए दो सौ व्यक्तियों को प्रमाण पत्र और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। सभा में उपस्थित लोगों को नशा से दूर रहने एवं शहर को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

 

कार्यक्रम में विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे, सेवानिवृत्त कर्नल पाण्डे, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संगठन की रश्मि दीदी एवं योग आयोग के सचिव एम. एल. पाण्डे उपस्थित थे। इस अवसर पर एक नशामुक्ति रैली भी निकाली गई।

 

प्रेषक: ब्रह्माकुमारी सविता

राजयोग शिक्षिका, चौबे कालोनी, रायपुर (छ.ग.)

सम्पर्क: 94255- 02255

[email protected]

 

 

 

Madhuban Rosary Mail Service