Connect with us

LIVE

विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में स्वागत हुआ

Published

on

ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी का आज
विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में स्वागत हुआ

रायपुर, (छ.ग.) 6 नवम्बर 2024: जापान एवं फिलिपीन्स की निदेशिका आदरणीय ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी और ज्ञान सरोवर की ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी का आज विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी पहुंचने पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी सहित ब्रह्माकुमारी भावना दीदी, ब्रह्माकुमारी स्नेहमयी दीदी और ब्रह्माकुमारी रूचिका दीदी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर कर और तिलक लगाकर ग्रैण्ड वेलकम किया। इस अवसर पर क्लास के भाई-बहन भी उपस्थित थे। भाई-बहनों ने पंक्तिबद्घ होकर व्यक्तिगत रूप से रजनी दीदी को गुलाब के पुष्प अर्पित किए। आदरणीय रजनी दीदी एक-एक से मिली और उन्हें वरदानी दृष्टि से निहाल किया।

बाद में ब्रह्माकुमारी रजनी दीदी ने पूरे सेवाकेन्द्र का घूम- घूमकर अवलोकन किया। उन्होंने आदरणीय ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निवास को भी देखा और उनके सूक्ष्म प्रकम्पनों को अनुभव किया।