Connect with us

LIVE

महामहिम राज्यपाल महोदय से पहली मुलाकात बहुत ही लाभदायक रही

Published

on

रायपुर, 15 अगस्त 2024: आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस की शाम महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा माननीय राजनेताओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में राजभवन आयोजित समारोह में हमेशा की तरह क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी, ब्रह्माकुमार महेश भाई और ब्रह्माकुमार हीरेन्द्र भाई को राज्यपाल की तरफ से आमंत्रित किया गया।

महामहिम राज्यपाल भ्राता रमेन डेका जी और प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी जी से उनके हाल ही में छत्तीसगढ़ का राज्यपाल मनोनीत होने के बाद हमारे संस्थान की प्रतिनिधि मण्डल से यह पहली मुलाकात थी जो कि बहुत ही सुखद रही।

चूंकि इस कार्यकम में राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधानसभा अध्यक्ष सहित समस्त प्रमुख लोग शामिल होते हैं अत: उन सभी लोगों से मुलाकात करने का यह बहुत ही अच्छा अवसर होता है। महामहिम राज्यपाल महोदय और माननीय मुख्यमंत्री जी सहित सभी लोग ब्रह्माकुमारी बहनों से मुलाकात कर बहुत प्रसन्न हुए और सबने अपनी सुविधानुसार तारीख और समय निर्धारित कर बहनों को रक्षाबन्धन हेतु अपने घर में पधारने का निमंत्रण दिया।

उक्त अवसर के कुछ फोटोग्राफ्स आप सबके अवलोकनार्थ प्रस्तुत है।