Connect with us

LIVE

विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में दिवाली मनाई गई…

Published

on

रायपुर 29 अक्टूबर 2024: संगमयुग में बाबा के बच्चों की हर रोज दिवाली होती है। आदरणीय कमला दीदी ने नियम बनाया था कि हरेक त्यौहार वह तीन दिनों तक अर्थात एक दिन एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड-शान्ति शिखर, अगले दिन विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में और फिर उसके अ‍गले दिन शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में उसे मनाया करती थीं। बाबा को तीन दिन भोग लगाया जाता था। इस प्रकार बाबा के बच्चों को भी तीनों दिन अलग-अलग जगहों पर भोग खाने को मिलता था।

उसी परम्परा का अनुसरण करते हुये अनुसार दीपावली का त्यौहार पहले शान्ति शिखर में मनाने के बाद आज चौबे कालोनी में धूमधाम से उल्लासपूर्वक मनाया गया। रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी सहित ब्रह्माकुमारी भावना दीदी, ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी, बीके सौम्या दीदी, बीके स्नेहमयी दीदी, बीके रूचिका दीदी, बीके सिमरण दीदी, बीके दीक्षा दीदी आदि-आदि बहनो ने दीप प्रज्वलित कर विश्व शान्ति भवन को रौशन किया। इस अवसर पर सेवाकेन्द्र के आंगन में रंगोली भी सजायी गयी थी, जो कि बड़ा ही सुन्दर प्रतीत हो रहा था।

आदरणीय कमला दीदी और श्रद्घेय ओमप्रकाश भाईजी भी सूक्ष्म वतन से रायपुर की दिन प्रतिदिन निखरती सेवाओं को देखकर बहुत खुश हुए होंगे।

प्रारम्भ में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने शिवबाबा के मधुर ईश्वरीय महावाक्य पढ़कर सुनाया। पश्चात शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चौबे कालोनी सेवाकेन्द्र के भाई-बहन उपस्थित थे।