Brahma Kumaris News
माँ मांतंगी दिव्य दरबार
ब्रह्माकुमारी बहनें माँ मांतंगी दिव्य दरबार में श्री प्रेमा साई महाराज से मिली…
– बाबा का दिया सन्देश… श्रोताओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ…
– अलौकिक बहनों से मुलाकात कर सन्त प्रेमा साईं महाराज बहुत खुश हुए…
रायपुर। शहर में इन दिनों माँ मातंगी का पांच दिवसीय दिव्य दरबार लगा हुआ है जहाँ पर सन्त श्री प्रेमा साईं महाराज श्रद्घालुओं की समस्याओं का समाधान करते हैं। उनके दरबार में लाभ प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी लाखों की संख्या में लोग आए हुए हैं।
माँ मातंगी दिव्य दरबार में उपस्थित श्रद्घालुओं को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराने के लिए ब्रह्माकुमारी भावना दीदी, अंशु दीदी, योगेश्वरी दीदी और ब्रह्माकुमारी नीता दीदी उनके दरबार में जाकर श्री प्रेमा साईं महाराज से मिली। बहनों ने स्वामी जी को ब्रह्माकुमारी संस्थान का परिचय देने के पश्चात ईश्वरीय प्रसाद दिया। अलौकिक बहनों से मिलकर स्वामी जी बहुत खुश हुए। उन्होंने सभी ब्रह्माकुमारी बहनों को शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन भी किया।
उनके दरबार में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी को ब्रह्माकुमारी बहनों ने प्रवचन करने के बाद मेडिकल विंग द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे दस कोटि नशामुक्त भारत जनप्रतिज्ञा अभियान की जानकारी देकर उनसे नशामुक्ति की प्रतिज्ञा कराई।





