Connect with us

Brahma Kumaris News

उद्योग-व्यापार महासम्मेलन…

Published

on

– नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन…
– पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे…
– तनाव मुक्त जीवनशैली और सचेत पूंजीवाद (Conscious Capitalism) विषय पर होगी चर्चा…
– छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे शुभारम्भ…
– ब्रह्माकुमारीज़ के उद्योग-व्यापार प्रभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क…
रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार 13 सितम्बर 2026 को सुबह 10.30 बजे एक विशाल राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उद्योग-व्यापार प्रभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस अखिल भारतीय उद्योगपति एवं व्यापारी महासम्मेलन में देश-भर के नामचीन कॉर्पोरेट लीडर्स, उद्योगपति और कारोबारी शिरकत करेंगे।
व्यवसाय के साथ आत्मिक शांति का सुंदर संगम –
पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि महासम्मेलन का विषय सचेत पूंजीवाद-दिशाहीन दुनिया में मकसद के साथ प्राफिट (Conscious Capitalism – Profit with Purpose in a Distracted World) रखा गया है। आयोजकों के अनुसार वर्तमान अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और तेजी से बदलते दौर में व्यापार जगत भारी तनाव, चिंता और अनिश्चितताओं से जूझ रहा है। ऐसे में व्यवसाय केवल धन कमाने का जरिया न बने बल्कि जीवन में सच्ची शांति, मानवीय मूल्यों और संबंधों में मधुरता लेकर आए। इसी उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया और दिग्गज उद्यमी होंगे मुख्य आकर्षण –
महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हीरा उद्योग को नई परिभाषा देने वाले और अपने कर्मचारियों को दिवाली पर कार व मकान तोहफे में देने के लिए मशहूर हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स सूरत के फाउंडर एवं चेयरमैन पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया शामिल होंगे। उनके साथ ही देश की अग्रणी स्टेनलेस स्टील कंपनी विराज प्रोफाइल्स प्रा. लि. के चेयरमैन नीरज राजा कोचर (मुंबई) भी सम्मानित अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई की सुप्रसिद्ध कॉर्पोरेट ट्रेनर ब्रह्माकुमारी क्रिना दीदी अपने प्रेरणादायी विचारों से उद्योगपतियों को मार्गदर्शन देंगी।
छत्तीसगढ़ सरकार और प्रमुख व्यापारिक संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति –
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य केन्द्रीय औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अविनाश ग्रुप के डायरेक्टर आनंद सिंघानिया, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी और कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पारवानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ब्रह्माकुमारीज़ इंदौर जोन की डायरेक्टर ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी और रायपुर सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी भी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगी।
नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन और आमंत्रण –
इस महासम्मेलन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है। इच्छुक व्यापारी और उद्योगपति निमंत्रण कार्ड में दिए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके या मो. नंबर 94252 02355, 74899 46997, 78989 02255 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

इसके साथ ही रायपुर के तीन प्रमुख केंद्रों—शांति सरोवर (सड्ढू), शांति शिखर (नवा रायपुर) और विश्व शांति भवन (चौबे कॉलोनी) में सुबह और शाम को 7 से 8 बजे दो सत्रों में राजयोग अनुभूति शिविर भी रखा गया है जिसका लाभ शहरवासी अपनी सुविधानुसार किसी एक सत्र का चयन कर ले सकते हैं।