Brahma Kumaris News
महिला प्रभाग
महि
ला प्रभाग के सदस्य ट्रेनिंग एवं मीटिंग के लिए शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर पहुंचे…
रायपुर (छ.ग.): राजयोग एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के महिला प्रभाग की अध्यक्ष एवं रूस स्थित सेवाकेन्द्रों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी दीदी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने से डेढ़ सौ वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों का दल शान्ति शिखर का अवलोकन करने तथा ट्रेनिंग एवं मीटिंग करने तीन दिनों के लिए शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर आए हुए हैं। साथ में प्यारे मधुबन से महिला विंग की नेशनल को-आर्डिनेटर डाक्टर सविता दीदी भी आई है।
आज सुबह क्लास में प्यारे बापदादा की अव्यक्त वाणी सुनने के उपरान्त उन सभी बहनों का परिचय और सम्मान हुआ। रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सम्मान किया। इससे पहले आदरणीय चक्रधारी दीदी ने साकार बाबा के संग मधुबन में बिताए गए बहुत ही अनमोल प्रसंग सुनाए।





