Brahma Kumaris News
करुणामय शिवशक्ति नेतृत्व
प्रेस विज्ञप्ति ब्रह्माकुमारीज़ शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, रायपुर
ओम शांति
अवसर: अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस* के उपलक्ष्य पर
शिवशक्ति लीडरशिप अप्रोच SSLA – भारत क्षेत्र का अनुभवात्मक रचनात्मक कार्यशाला –
विषय : “करुणामय शिवशक्ति नेतृत्व: शांति ही शक्ति है”
दिनांक: 26 सितंबर 2026 सुबह ब्रह्माकुमारीज़ शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर, रायपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
जिसमें रायपुर शहर के सम्मानित प्रतिष्ठित निम्नलिखित महिलाएं उपस्थित रहीं:
– ममता साहूजी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग।
– शताब्दी पांडे जी, पूर्व अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग।
– श्रीमती रूमासेन गुप्ता, पत्रकार दूरदर्शन
– गुप्ता शिरीन (सहायक समाचार संपादक दूरदर्शन)
-प्रगती वाजपेयी (काँग्रेस प्रवक्ता),
-रसिका पांडे (न्यूज अँकर विस्तार न्यूज),
-मोनिका मिश्रा ( प्रिन्सिपल महर्षी विद्यालय),
-नितू सिंग (अखिल भारतीय क्षत्रिय विरांगणा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष),
-आमना मीर (सहाय्यक संचालक जनसंपर्क विभाग),
-मधुमिता पाल (अँकर सिनिअर प्रोड्युसर हरिभूमी आय एन एच न्यूज),
-रिंकी अगरवाल ( स्वर्णभूमी),
-रेखा कुशवाह (एनजीओ बीजेपी),
-नीता शर्मा (रिसर्च सायंटिस्ट)
*ब्रह्माकुमारीज़ शांति सरोवर रायपूर की संचालिका , ब्रह्मा कुमारी राजयोगिनी सविता दीदीजी ने सभी का पुष्पों द्वारा स्वागत किया और ब्रह्मा कुमारीज़ मुख्यालय, की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका डॉ. सुनीता दीदी (फोकल प्वाइंट मेम्बर भारत एवं नेपाल SSLA ) तथा उपरोक्त गणमान्य महिलाओं द्वारा अनोखा दीप प्रज्वलन किया गया,
कुमारी शिवानी और कुमारी शीतल ने बहुत सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया*।
*संयुक्त मुख्य प्रशासिका, ब्रह्मा कुमारीज़ तथा SSLA भारत के एडवाइजर, आदरणीय राजयोगिनी बी. के. सुदेश दीदी जी के विडीओ द्वारा सभी विषय की गहरायी से लाभान्वित हुए। दीदी जी ने सभी को Peace Flower भेंट करते हुए शांति का भावार्थ पांच गुणों से जोड़कर बताया कि Positive, Education, Acceptance, Cool, Easy के पंखुड़ियों का यह शांति का पुष्प सभी अपने मन के बगीचे में विकसित करें और अपने घर को मंदिर बनाये।
बी.के. डॉ. सुनीता दीदी ने “करुणामय शिवशक्ति नेतृत्व : शांति ही शक्ति है” के विषय पर सभी उपस्थित महिलाओं को प्रत्येक के व्यक्तिगत घटना की स्मृति दिलाते हुए, स्वयं को शांति के सागर शिव परमात्मा की संतान शांति की देवी शिवशक्ति स्वरूप बनने का एहसास कराते हुए, गहन ध्यान के माध्यम से उनके प
परिस्थितियों पर प्रयोग करने
की सुंदर अनुभूति कराई।
कार्यशाला में रोप एक्टिविटी के माध्यम से इन्हीं अनुभूतियों का आपसी आदान-प्रदान हुआ, जिससे कार्यशाला अत्यंत प्रभावशाली रहा।
सभी उपस्थित महिलाओं ने गोलाकार में बैठकर अपने जीवन की सच्ची घटनाओं को साझा किया — कि कैसे विपरीत परिस्थिति में उन्हें ग़ुस्सा आया था, और बदला लेने की भावना आई थी, लेकिन जब कार्यशाला के दौरान वो शांति की देवी शीतला शिवशक्ति का स्वरूप बने तब उनके भीतर सामने वाले को माफ़ करने की शक्ति, दूसरे के विचारों को स्वीकार करने की शक्ति, करुणामय नेतृत्व से व्यवहार करने शक्ति और शांति ही शक्ति है, उसकी सुंदर अनुभूति हुई।
इस दौरान आत्मा के परमात्मा के साथ ७ संबंधों तथा आत्मा के ७ गुणों और रंगो और ‘प्रभु प्रेम के पत्र’ पर आधारित, स्वयं को शिवशक्ति लीडर से सशक्त बनाने के लिए एक शक्तिशाली सुलभ दैनिक किट की लॉन्चिंग हुई। इस विशेष पुस्तिका के लॉन्च के लिए माननीय बहन ममता साहू जी, अध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और माननीय बहन शताब्दी पांडे जी, पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, आदरणीय डॉ सुनीता दीदी, सविता दीदी, प्रवीणा दीदी, शिवशक्ति भारत क्षेत्र के उपस्थित टीम मेंबर्स तथा उपरोक्त सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।
*अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी ने भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि शांति ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। शांति हर परिस्थिति से हमें सहज ही पर ले जाती है और हम जब भी यहां ब्रह्माकुमारी इसमें आते हैं तो बहुत सुंदर शांति की अनुभूति होती है और इस तरह के कार्यक्रम समाज में लोगों को आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाती है।
ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रम बारम्बार होने चाहिए और पूरे दिन का रखा जाए- यह सभी के दिल की आवाज़ थी।
ममता साहू जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग और माननीय बहन शताब्दी पांडे जी,
का सम्मान शिवशक्ति की ट्रॉफी द्वारा हुआ।
अंत में, सभी महिलाओं को राजयोगिनी बी.के. डॉ. सुनीता दीदीजी, सविता दीदी द्वारा परमात्मा का गाड्ली गिफ़्ट और प्रसाद दिया गया ।
ब्रह्मा कुमारी सौम्या दीदी ने सुचारू रूप से मंच संचालन किया ।






