Connect with us

Brahma Kumaris News

शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में योगभट्ठी का शुभारम्भ

Published

on

रायपुर (छ.ग.): शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर (छ.ग.) में आज से पाण्डव भवन नई दिल्ली की निदेशिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी के सान्निध्य में तीन दिवसीय गहन योग साधना (योगभट्ठी) कार्यक्रम शुरू हुआ। इस योगभट्ठी का शुभारम्भ आदरणीय ब्रह्माकुमारी पुष्पा दीदी, ब्रह्माकुमारी विजया दीदी और रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।
इसमें भाग लेने का पहला चान्स शिवशक्तियों (माताओं/कन्याओं) को मिला है। योगभट्ठी का विषय-लौट चलें घर की ओर- रखा गया है। योगभट्ठी में रायपुर व उसके कनेक्शन की सात सौ माताए/कन्याएं भाग ले रही हैं।