Brahmakumaris Raipur
आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान
सादर प्रकाशनार्थ
आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर अभियान
आत्म निर्भर भारत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी… सुनील सोनी, सांसद
रायपुर, 20 जनवरी, 2022: सांसद सुनील सोनी ने कहा कि कहा कि आने वाले पच्चीस वर्षों में हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्म निर्भर हो और अपने पैरों पर खड़ा हो। जहाँ पर आम आदमी भी सुखपूर्वक जीवन यापन कर सके। यह हम सबकी जिम्मेदारी है।
श्री सोनी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसका आयोजन ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष भर चलाए जाने वाले अभियान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल शुभारम्भ करने के बाद किया गया। इस अखिल भारतीय अभियान को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मïा बाबा की ५३ वीं पुण्यतिथि पर लाँच किया गया।
उन्होने आगे कहा कि गाँधी जी की कल्पना थी कि स्वदेशी भारत बने। जो सोने की चिडिय़ा कहलाए। आज हमें यह सोचना होगा कि हम आने वाली पीढ़ी को क्या दे सकते हैं। उन्होने अपने महापौर कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि हम नगरीय निकायों से अधिकार की अपेक्षा तो करते हैं लेकिन अपने कर्तव्यों को भूल जाते हैं। केन्द्र सरकार का यह पूरा प्रयास है कि आने वाले वर्षों में एक नया भारत बने। वर्तमान कोरोना काल ने हमें बहुत बड़ी सीख दी है कि हम दुनिया में अकेले हैं और अकेले ही हमको जाना है। कोई साथ नहीं जाने वाला है।
कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि देश आजाद हो गया इतना ही पर्याप्त नहीं है। देश को स्वर्णिम स्वरूप देना जरूरी है। पूरे विश्व को सुख शान्ति का मार्ग बतलाना है। हमें उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अपना योगदान देना है जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान हिया है। उन्होने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामाजिक जागरण के हर कार्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान अग्रसर रहता है।
क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने कहा कि आज नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का पतन होने से समाज में दुख और अशान्ति है। देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाने के लिए लागों में जुनून का होना जरूरी है। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने बस्तर के पैंसठ गावों में सेवाकेद्र खोलकर वहाँ के आदिवासियों के जीवन को निव्र्यसनी और सुखमय बनाया है।
वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि इस अभियान के अन्तर्गत ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा पूरे राज्य में मेरा भारत स्वस्थ भारत, आत्म निर्भर किसान, महिलाएं नये भारत की ध्वज वाहक, शान्ति की शक्ति युवा बस यात्रा, भारत के विरासत स्थलों के लिए अनदेखा भारत साइकिल यात्रा, एक भारत श्रेष्ठ भारत मोटर बाईक यात्रा जैसे अनेकों कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद अमर बंसल और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष छगन मुंदड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: ०७७१-२२५३२५३, २२५४२५४
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo
भारत फिर भरपूर बनेगा, कोई नहीं कमी होगी…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रह्माकुमारी संस्थान के अखिल भारतीय अभियान ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मोदी जी ने आने वाले 25 वर्षों में स्वस्थ, समृद्ध, स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागिता के लिए लोगों का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये संस्था अध्यात्म के साथ सामाजिक चेतना लाने का भी काम कर रही है।
इस भव्य और गौरवशाली कार्यक्रम को आप भी देखें और स्वर्णिम भारत के नवनिर्माण में अपनी-अपनी भूमिकाएं स्वयं निश्चित करें। क्योंकि हम सब मिलकर ही इस सुंदर स्वप्न को साकार कर सकते हैं।
जय हिंद। जय भारत। जय छत्तीसगढ़।
Brahmakumaris Raipur
सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस
जीवन की राह को आसान बनाने की अनूठी पहल…
– ब्रह्माकुमारीज के यातायात एवं यात्री प्रभाग का आयोजन…
– यात्री कृपया ध्यान दें – के अन्तर्गत सुहाना सफर कार्यक्रम हुआ…
– जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान… ब्रह्माकुमारी कविता दीदी
रायपुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं यात्रा प्रभाग द्वारा जीवन की यात्रा को आसान, आनन्दमय और सफल बनाने के लिए यात्री कृपया ध्यान दें -कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा का विषय था सुहाना सफर-एन एडवेन्चर इन टू अवेयरनेस। इस कार्यक्रम के माध्यम से भौतिक यात्रा और जीवन यात्रा के बीच समानताएं दर्शाते हुए प्रतिभागियों को आन्तरिक शान्ति और खुशी का मार्ग बतलाया गया।
समारोह में मुम्बई से पधारी यातायात प्रभाग की नेशनल कोआर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी, विधायक पुरन्दर मिश्रा, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, एडीआरएम बजरंग अग्रवाल, सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी, ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमार सुवास भाई ने हिस्सा लिया।
यातायात प्रभाग की नेशनल कोऑर्डीनेटर ब्रह्माकुमारी कविता दीदी ने सभी को जीवन में होने वाले बदलाव को स्वीकार करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक यात्री अपनी यात्रा के दौरान टिकट, पहचान पत्र और दवाईयाँआदि लेकर चलता है उसी प्रकार जीवन के सफर में हमारी मुस्कान ही हमारी असली पहचान है और लोगों से मिलने वाली दुआएं ही दवा का काम करती हैं। इस रोमांचक यात्रा में उन्होंने विभिन्न स्टेशन के माध्यम से मानवीय मूल्यों और जीवन दर्शन की शिक्षा भी दी।
आधुनिक चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता और अपने कर्मों के प्रति सजगता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने नो नेटवर्क जोन के माध्यम से डिजिटल दुनिया की बजाए वास्तविक सम्बन्धों और राजयोग मेडिटेशन को अपनाने पर जोर दिया। अन्त में प्रतिभागियों को राजयोग के अभ्यास द्वारा स्वयं को परमात्मा से जोडऩे का अनुभव कराया गया ताकि उनका हर पल सुहाना बन सके।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यातायात की समस्या एक जटिल समस्या है। इसे हल करने के लिए सबको संगठित रूप से प्रयास करने की जरूरत है। हमें देशहित और राज्य के हित में एकजुट होकर काम करना होगा इसी में हमारा स्वयं का हित भी निहित है। इसमें जनजागरण की प्रमुख भूमिका हो सकती है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि यातायात एक ऐसा प्रभाग है जो कि हम सबके जीवन से जुड़ा हुआ है। हम अक्सर यह सुनते आए हैं कि जितना कम सामान होगा उतना सफर आसान होगा। प्रकृति का स्वभाव है देना। वह हमें हवा, पानी प्रदान करती है। हमारा शरीर पांच तत्वों से बना है इसलिए हमारा स्वभाव भी देने का होना चाहिए। जीवन में कुछ पाना चाहते हैं तो दूसरों को देना सीखें।
अपर मण्डल प्रबन्धक (एडीआरएम) बजरंग अग्रवाल ने कहा कि हमारा जीवन सरल होना चाहिए जटिल नहीं। सरलता से जीवन में खुशी मिलती है। जीवन में जो कुछ मिला है उस पर सन्तोष रखें। ईश्वर का और प्रकृति का धन्यवाद करें।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी ने कहा कि जीवन और रेलगाड़ी में काफी समानताएं हैं। हमें पता नहीं है कि जीवन का लक्ष्य क्या है? सब भाग रहे हैं। लेकिन कहीं तो रूकना पड़ेगा। हमेेें ठहरकर जीवन की सार्थकता पर चिन्तन करना होगा।
प्रारम्भ में रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सौम्या दीदी ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यातायात प्रभाग से जुड़े लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Brahmakumaris Raipur
सुरक्षा सेवा प्रभाग
Brahmakumaris Raipur
समर कैम्प का समापन.
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoएन.एच.गोयल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoमुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन
-
Brahma Kumaris News3 months agoब्रह्माकुमारीज और नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो का संयुक्त आयोजन
-
Brahma Kumaris News3 months agoआदर्श इन्टरनेशनल स्कूल
-
Brahma Kumaris News3 months agoसौजन्य भेंट
-
Brahma Kumaris News3 months agoसमर कैम्प का उद्घाटन
-
Brahma Kumaris News3 months agoशान्ति शिखर देखने आए आर्मी के बच्चों के बीच हुआ व्याख्यान…
-
Brahmakumaris Raipur3 months agoसमर कैम्प का समापन.
































