Connect with us

LIVE

ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाई जी की पांचवी पुण्यतिथि पर 24 दिसम्बर को मीडिया वेबीनार

Published

on

प्रेस विज्ञप्ति

ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाई जी की पांचवी
पुण्यतिथि पर 24 दिसम्बर को मीडिया वेबीनार

रायपुर, 23 दिसम्बर: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इन्दौर जोन के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश की पांचवी पुण्य तिथि के अवसर पर गुरूवार, 24 दिसम्बर को सुबह 11.00 बजे सोशल मीडिया यूट्यूब पर मीडिया वेबीनार का आयोजन किया गया है। इसे यूट्यूब पर शान्ति सरोवर चैनल पर देखा जा सकता है।

समारोह में नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एन. के. सिंह, कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव भाई शर्मा, हरिभूमि के प्रधान सम्पादक हिमांशु द्विवेदी, दैनिक भास्कर के सम्पादक शिव दुबे, पत्रिका के सम्पादक राजेश लाहोटी, माउण्ट आबू से प्रकाशित ज्ञानामृत के सम्पादक एवं मीडिया प्रभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार कमल दीक्षित आदि भाग लेंगे। वेबीनार की अध्यक्षता क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी करेंगी।

गौरतलब है कि ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश का 25 दिसम्बर, 2015 को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इन्दौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक होने के साथ ही इस संस्थान के मीडिया प्रभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। छत्तीसगढ़ से उनको विशेष लगाव था। राजधानी रायपुर में नौ एकड़ भूमि पर निर्मित दर्शनीय स्थल शान्ति सरोवर एवं बस्तर अंचल में संचालित आदिवासी उत्थान परियोजना के भी आप निदेशक थे। आपकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्घ संस्थानों -इन्टरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वल्र्ड पीस और कामन वेल्थ एसोसिएशन एण्ड ट्रेनिंग फॉर एडल्ट्स ने उनको इन्टरनेशनल अवार्ड इन मीडिया फॉर स्पीरिचुअलिटी से सम्मानित किया था।

प्रेषक : मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254

सबका भला हो, सब सुख पाएं।

for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo

Continue Reading