Brahmakumaris Raipur
शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में क्षेत्रीय निदेशिका आदरणीय बीके हेमलता दीदी ने शिवध्वज लहराकर महाशिवरात्रि मनाया
सेवा समाचार
शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में क्षेत्रीय निदेशिका आदरणीय बीके हेमलता दीदी ने
शिवध्वज लहराकर महाशिवरात्रि मनाया
रायपुर (छ.ग.): क्षेत्रीय निदेशिका घोषित होने के बाद आदरणीय बीके हेमलता दीदी की यह पहली शिवरात्रि थी जो कि उन्होंने रायपुर में हम ब्रह्मावत्सों के बीच मनाया। उन्होंने आदरणीय बीके कमला दीदी की तरह ही राजधानी रायपुर के तीनों प्रमुख सेवास्थलों विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर, नवा रायपुर के सेक्टर-२० स्थित शान्ति शिखर और विश्व शान्ति भवन चौबे कालोनी में शिवध्वज लहराकर महाशिवरात्रि मनाकर आदरणीय बड़ी बहन जी की याद ताजा कर दी।
उन्होंने सभी जगह प्यारे बाबा के महावाक्य सुनाए और पावरफुल क्लास कराकर सभी भाई-बहनों को उमंग उत्साह से भरपूर किया। उन्होंने अपनी गरिमामय उपस्थिति से ब्रह्मावत्सों में एक नई उर्जा का संचार किया है। इस दौरान किसी को आदरणीय कमला दीदी की कमी महसूस नहीं होने दिया।
बीच में समय निकालकर वह बीके आशा दीदी और हमारे के संग कसडोल शहर भी गईं और वहाँ पर गुलाब विहार कालोनी में सेवाकेन्द्रके लिए बनने वाले नये भवन का शिलान्यास कार्यकम में शामिल हुईं। इस अवसर पर उनके साथ स्थानीय विधायक और संसदीय सचिव बहन सुश्री शकुन्तला साहू और जनपद अध्यक्ष भ्राता सिद्घान्त मिश्रा उपस्थित थे। उन्होंने दुर्ग जाकर वहाँपर आनन्द सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भी शुभारम्भ किया।
उन्होंने आदरणीय कमला दीदी की पुण्य स्मृति में कसडोल में प्रस्तावित भवन का नाम ज्ञान कमल रखने की घोषणा की। उन्होंने शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर और शान्ति शिखर नवा रायपुर में लगाई गई द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन झाँकी का शुभारम्भ भी किया। उनके साथ अलग-अलग जगहों पर उद्घाटन समारोह में एडीशनल कलेक्टर भ्राता उज्जवल पोरवाल जी, विधायक एवं संसदीय सचिव भ्राता विकास उपाध्याय जी, गृह सचिव भ्राता अरूण देव गौतम जी और केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिरीक्षक भ्राता साकेत कुमार सिंह जी उपस्थित रहे। उक्त सेवाओं के समाचार भी लगातार अखबारों में छपते रहे। इस प्रकार आदरणीय हेमलता दीदी के आने से रायपुर में बाबा की बहुत अच्छी सेवा हुई है।
हम रायपुरवासियों का यह परम सौभाग्य रहा कि इस अवसर पर शान्तिवन आबू रोड से रेल्वे डिपार्टेन्ट में सेवा देने वाले वरिष्ठ भाई श्यामसुन्दर जी भी तीन दिनों के लिए रायपुर आए हुए थे। सो उनका भी सान्निध्य लाभ यहाँ के ब्रह्मावत्सों को मिला। सभी जगह क्लास में श्यामसुन्दर भाई के संस्मरण सुनकर लोग रिफे्रश हुए। अच्छा जी, विदा…
ईश्वरीय सेवा में,
ब्रह्माकुमारी सविता, रायपुर (छ.ग.)
शान्ति सरोवर में महाशिवरात्रि के छायाचित्र हम नीचे संलग्न कर रहे हैं। कृपया अवलोकन करें:










