Connect with us

Brahmakumaris Raipur

तीन सौ फीट लम्बी गुफा में बनाया गया है द्वादश ज्योतिर्लिंग…

Published

on

सादर प्रकाशनार्थ

– शान्ति सरोवर में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा…

– द्वादश ज्योतिर्लिंग की झाँकी 21 फरवरी तक रहेगी…

– तीन सौ फीट लम्बी गुफा में बनाया गया है द्वादश ज्योतिर्लिंग…

रायपुर, 18 फरवरी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड पर शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखने के लिए आज दिन भर शिवभक्तों का तांता लगा रहा।

 

लोग बड़े ही भक्तिभाव से द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने आते थे और भोलेनाथ के दर्शन कर धन्य अनुभव करते थे। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों द्वारा सृष्टि का इतिहास बतलाते हुए सतयुग त्रेतायुग, द्वापर और कलियुग में प्राचीन भारत की गौरवगाथा का सजीव चित्रण देख भाव विभोर हो उठते थे। महाशिवरात्रि पर्व के आध्यात्मिक रहस्य को कमेन्ट्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह बतलाया गया है कि यह परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण की ही यादगार है। जब इस धरा पर चारों ओर अज्ञान अन्धकार छाया होता है तथा मनुष्यात्माएं काम, क्रोध, लोभ, मोह एवं अहंकार रूपी विकारों के वशीभूत हो जाती हैं। तब ऐसे अतिधर्मग्लानि के समय पर मनुष्यों को निर्विकारी और पवित्र बनाने के लिए परमात्मा शिव का दिव्य अवतरण इस धरा पर होता है।

 

द्वादश ज्योतिर्लिंग को मनोरम तरीके से तीन सौ फीट लम्बी गुफा के अन्दर प्रदर्शित किया गया है। यहीं पर शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जहाँपर प्रशिक्षित गाईड एक-एक चित्र पर समझाकर लोगों की जिज्ञासा को शान्त करते हैं। जो लोग और अधिक जानकारी चाहते हैं उनके लिए नि:शुल्क सात दिवसीय राजयोग शिविर की भी व्यवस्था की गई है।

 

ब्रह्माकुमारी संस्थान की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि 21 फरवरी तक आयोजित इस शिव दर्शन झाँकी को प्रतिदिन शाम को 6 से रात्रि 9 बजे तक देखा जा सकता है। प्रवेश नि:शुल्क है।

 

प्रेषक: मीडिया प्रभाग,

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

शान्ति सरोवर, रायपुर सम्पर्क: ९४२५५ ०२२५५

 

 

for media content and service news, please visit our website-

www.raipur.bk.ooo

Continue Reading