Connect with us

Brahma Kumaris News

शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया

Published

on

रायपुर, 26 फरवरी 2025: प्रमुख झलकियाँ-

– रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य बहनों ने शिव ध्वज फहराया…
– सभी भाई-बहनों ने शिवध्वज के सामने मधुबन से प्राप्त प्रतिज्ञा की…
– पूरा कार्यक्रम शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला ग्राउण्ड में हुआ…
– जन्म दिन मनाने के लिए प्रेरणा सभागार को मनोहारी तरीके से सजाया गया था…

रायपुर, छत्तीसगढ़ : आज शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में प्यारे शिवबाबा की 89 वा अलौकिक अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।

प्रारम्भ में बीके सविता दीदी ने सभी भाई-बहनों को शिवजयन्ती सो हम ब्राह्मणों की जयन्ती की बधाई देते हुए बाबा की ज्ञान मुरली सुनाई। फिर शिवबाबा को भोग स्वीकार कराया गया। पश्चात शिवबाबा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुन्दर सा केक कटिंग कर शिवरात्रि मनाई गई। बाद में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले के मैदान में शिव ध्वज के नीचे सभी एकत्रित हुए और ध्वजारोहण के बाद मधुबन से पुरूषार्थ के लिए प्राप्त प्रतिज्ञा की।

इस अवसर पर रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका बीके सविता दीदी के साथ बीके किरण दीदी, बीके श्रुति दीदी, बीके रश्मि, बीके वनिषा, बीके सत्यभामा, बीके सुमन, बीके अदिति, बीके रेखा, बीके तपस्विनी, बीके ज्योति, बीके स्मृति, बीके सरिता इत्यादि बहनें उपस्थित थीं।