Brahma Kumaris News
नवा रायपुर अटल नगर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से उल्लासपूर्वक सम्पन्न..
रायपुर, 23 फरवरी 2025: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवा रायपुर के अटल नगर में स्थित एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड-शान्ति शिखर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रायपुर संचालिका ब्रह्मा सविता दीदी, ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी, ब्रह्माकुमारी किरण दीदी सहित रायपुर की सभी प्रमुख ब्रह्माकुमारी बहनों ने शिव जयन्ती की बधाई देते हुए हर्ष के साथ उल्लासपूर्वक केक काटकरऔर मुख्य द्वार पर शिव ध्वज फहराकर अपने प्यारे पिता शिव बाबा का जन्म दिन मनाया। पश्चात सभी भाई-बहनों को भोग वितरित किया गया।
अन्त में नगर के बाल कलाकारने जनता के मनोरंजन के लिए बहुत ही शिव साधना का सुन्दर कलात्मक नृत्य प्रस्तुत कर मंत्र् मुग्धमुग्ध कर दिया।
Continue Reading





