Connect with us

Brahma Kumaris News

शान्ति सरोवर में आज से गहन योग साधना कार्यक्रम

Published

on

सादर प्रकाशनार्थ

 

शान्ति सरोवर में आज से गहन योग साधना कार्यक्रम

रायपुर, 14 जुलाई, 2022: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में तीन दिनों तक (15 से 17 जुलाई तक) गहन योग साधना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। व्यक्त से अव्यक्त की ओर शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संगठन से जुड़े हुए नियमित सदस्य हिस्सा लेंगे।

 

गहन योग साधना कार्यक्रम में साधकों का मार्गदर्शन करने के लिए माउण्ट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षक ब्रह्माकुमार सूरज भाई रायपुर आ रहे हैं। उनके साथ सहयोग के लिए समाधान कार्यक्रम के एंकर बी. के. रूपेश भाई और गीता बहन भी आएंगी। योग साधना कार्यक्रम का शुभारम्भ गृह सचिव अरूण देव गौतम, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल और क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी संयुक्त रूप से करेंगी।

 

मीडिया प्रभाग

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय

विश्व विद्यालय, रायपुर

फोन: 0771- 2253253, 2254254