Connect with us

Brahma Kumaris News

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वागत किया

Published

on

सादर प्रकाशनार्थ

 

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्वागत किया

रायपुर, 15 जुलाई, 2022: एन.डी.ए. की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज सुबह रायपुर पहुंचने पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने भारतीय परम्परा के अनुसार तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें आशीर्वाद स्वरूप ब्लेसिंग कार्ड और प्रसाद भी भेंट किया जिसे प्राप्त कर श्रीमती मुर्मु बहुत खुश हुईं।

 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद रामविचार नेताम सहित ब्रह्माकुमारी सविता और वनिषा दीदी उपस्थित थीं।

 

प्रेषक: मीडिया प्रभाग

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

मोबाईल: 94255-02255