Connect with us

Brahma Kumaris News

यातायात पुलिस – व्याख्यान…

Published

on

– स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण अभियान…
– यातायात पुलिस के बीच हुआ व्याख्यान…
– स्वस्थ शरीर और शान्त मन सफल जीवन का आधार… कर्नल बी.सी. सती
– ब्रह्माकुमारी बहनों का प्रयास सराहनीय… विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
रायपुर 10 जून, 2026: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सुरक्षा प्रभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सुरक्षा बलों के मनोबल में वृद्घि करने तथा तनाव मुक्ति हेतु आयोजित विशेष अभियान के अन्तर्गत यातायात पुलिस के जवानों के बीच स्वसक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण (Self Empowerment to Nation Empowerment) विषय पर व्याख्यान हुआ।
कार्यक्रम मे माउण्ट आबू से आए सुरक्षा प्रभाग के कर्नल बी.सी. सती, यातायात के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त रमेश येरेवार, सहायक पुलिस आयुक्त गुरजीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त सतीश कुमार ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती सीमा अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक टीके भोई, ब्रह्माकुमारी भावना दीदी और ब्रह्माकुमारी सिमरन दीदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित थे।
कर्नल (रिटायर्ड) बी.सी. सती ने अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारे जवानों को कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है जिसके कारण वह कभी न कभी तनाव का शिकार हो ही जाते हैं। ऐसे जवानों का मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें तनाव से बचाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का तरीका सिखलाने के उद्देश्य से हमने यह अभियान निकाला है। यह अभियान पूरे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शान्त मन सफल जीवन की बुनियाद होते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम और मन की शान्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन जरूरी है। राजयोग हमें शान्ति और आन्तरिक शक्ति देता है। यह मनोबल में वृद्घि कर हमारे आत्म विश्वास को बढ़ाता है। राजयोग को कर्मयोग भी कहा गया है अर्थात इसे कर्म करते हुए किया जा सकता है। इससे मानसिक शान्ति मिलती है। फलस्वरूप आपको शान्त मन से सही समय पर सही निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। उन्होंने अपने संस्मरण सुनाते हुए बतलाया कि कोई भी कार्य की शुरूआत वह परमात्मा की याद अर्थात राजयोग से करते थे।
माउण्ट आबू के ही ब्रह्माकुमार शैलेन्द्र भाई ने कहा कि जीवन में तनाव तो होगा ही। इससे बच नहीं सकते हैं किन्तु मनोबल मजबूत होगा तो तनाव पर काबू पा सकते हैं और खुशनुमा जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा यातायात पुलिस के जवानों के लिए आयोजित इस सुन्दर आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कर्नल सती द्वारा दी गई उपयोगी सलाह हम सभी वर्दीधारियों के लाभप्रद है। यातायात विभाग सीधे लोगों से जुड़ा हुआ क्षेत्र है। हम अपने मधुर व्यवहार से लोगों का दिल जीतकर उनकी दुआएं प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने जवानोंं को राजयोग मेडिटेशन का व्यवहारिक अनुभव कराया। अन्त में सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती सीमा अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।