Connect with us

Uncategorized

नीरसता से बचने के लिए जीवन में नवीनता लाएं… ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी

Published

on

सादर प्रकाशनार्थ

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा यू-ट्यूब पर प्रतिदिन प्रसारित वेब सीरिज –

नीरसता से बचने के लिए जीवन में नवीनता लाएं… ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी

 

रायपुर, 31 अगस्त: राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी ने कहा कि सतत उन्नति के लिए जीवन में नवीनता का होना बहुत जरूरी है। अगर हम बंधे बंधाए स्वरूप में रूटीन कार्य करते रहेंगे तो जीवन नीरस हो जाएगा। भले ही हम वही काम करें परन्तु उसे नए ढंग से करें। तो यह नयापन हमारे अन्दर उमंग उत्साह का संचार करेगा। हमें खुशियों से भर देगा।

ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रायपुर सेवाकेन्द्र द्वारा सोशल मीडिया यू-ट्यूब पर प्रतिदिन शाम को 5.30 से 6.00 बजे प्रसारित होने वाले आनलाईन वेबसीरिज एक नई सोच की ओर में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। विषय था -सतत उन्नति। इस वेबसीरिज का प्रसारण शान्ति सरोवर रायपुर के चैनल पर किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सभी अपने जीवन में हर क्षेत्र में उन्नति करना चाहते हैं। बाजार में किसी चीज के साथ यदि थोड़ा सा अतिरिक्त वस्तु मिल रहा हो तो हम उसे खरीदने के लिए झट तैयार हो जाते हैं। आजकल यह लोगों को आकर्षित करने के लिए व्यापार का नया तरीका बन गया है। कुछ अतिरिक्त या नि:शुल्क मिल जाए तो वह लोगों को अपनी ओर खींचता है। ठीक इसी तरह जीवन में उन्नति करना है तो रोजाना जो हम करते हैं उसके अलावा हमें कुछ अतिरिक्त कार्य करना होगा।

ब्रह्माकुमारी गायत्री दीदी ने कहा कि दुनिया में जितने भी सफल लोग हुए हैं उन्होंने कोई नया काम नहीं किया है लेकिन उसी काम को नई रीति से किया है। सुबह से लेकर शाम तक हम लोग एक ही ढर्रे पर काम करते हैं तो जीवन बोझिल हो जाता है। हम मोबाईल और कम्प्यूटर का उपयोग रोजाना करते हैं तो एक दिन इनके बिना गुजार कर देंखें। हम भोजन का उपवास करते हैं तो एक दिन क्रोध का उपवास करके देखें। सुबह आप देर से सोकर उठते हैं तो एक दिन जल्दी उठकर देखें। अगर आप दूध गाड़ी से लेने जाते हैं तो एक दिन पैदल दूध लेने चले जाएं। यह नवीनता हमारे जीवन में बहुत काम आएगी और हम उन्नति को पाते जाएंगे।

उन्होंने बतलाया कि हमें रचनात्मकता को अपनाना होगा। क्रियेटिव बनना होगा। बहाना बनाना छोड़ दीजिए। यह उन्नति नहीं करने देता है। यदि सफल होना है तो बहानों को छोडऩा होगा।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254
—
सबका भला हो, सब सुख पाएं

Continue Reading