Connect with us

Uncategorized

शान्ति सरोवर में स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन

Published

on

सादर प्रकाशनार्थ

शान्ति सरोवर में स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन

रायपुर, 12 नवम्बर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के चिकित्सक सेवा प्रभाग (मेडिकल विंग) द्वारा रविवार, 13 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित किया गया है। विषय होगा- स्वस्थ तन प्रफुल्लित मन। प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

परिचर्चा के मुख्य वक्ता जी.बी.पन्त हास्पीटल नई दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. मोहित दयाल गुप्ता होंगे। मुख्य अतिथि संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्ण केयर हास्पीटल के डायरेक्टर डॉ. सन्दीप दवे उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी करेंगी।

परिचर्चा के बाद अगले दिन सोमवार 14 नवम्बर से शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में ही मुम्बई के मशहूर हेल्थ कौंसिलर डॉ. दिलीप नलगे का सम्पूर्ण स्वास्थ्य शिविर- कर लो स्वास्थ्य मु_ी में रखा गया है। समय होगा सुबह 7 से 8.30 एवं शाम को 7 से 8.30 बजे। जिसमें किसी भी एक सत्र का चुनाव कर भाग लिया जा सकता है। विषय होगा राजयोग से सम्पूर्ण स्वास्थ्य।

इस अवसर पर गुरूवार 17 नवम्बर से शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर और चौबे कालोनी स्थित सेवाकेन्द्र में सात दिवसीय तनाव मुक्ति एवं राजयोग अनुभूति शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें सुबह अथवा शाम को 7 से 8.30 बजे के बीच समय निकालकर कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

प्रेषक: मीडिया प्रभाग
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
रायपुर फोन: 0771-2253253, 2254254

—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo

Continue Reading