Connect with us

LIVE

LIVE 2nd August, 10.00am Raipur : रक्षाबंधन पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन 2 अगस्त को…

Published

on

रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा रविवार, 2 अगस्त को सुबह 10 बजे सोशल मीडिया यू ट्यूब पर आनलाईन वेबीनार का आयोजन किया गया है। चर्चा का विषय होगा- नकारात्मक विचारों और विकारों से मन की सुरक्षा।

https://youtu.be/UVH7tsEINy

चर्चा में प्रतिभागी होंगे- एम्स रायपुर के डायरेक्टर डा. नितिन एम. नागरकर जी, दिल्ली के जाने माने मनोचिकित्सक डा. अवधेश शर्मा जी, यूरोप स्थित सेवा केन्द्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी सुदेश दीदी, रूस स्थित सर्व सेवाकेन्द्रों की निदेशिका ब्रह्मा कुमारी चक्रधारी दीदी, छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष माननीया बहन श्रीमती किरणमयी नायक और शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर की निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी। इस अवसर पर स्थानीय गायक भ्राता स्वप्निल कुशतर्पण और कु. शारदा नाथ रक्षाबन्धन से सम्बन्धित गीत गाएंगे।

आप सभी श्रवण लाभ हेतु सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम का लिंक नीचे दिया जा रहा है।

https://youtu.be/UVH7tsEINyg

Continue Reading