Connect with us

Uncategorized

Raipur (CG) – Rakhi Tying to Hon. New Governor, Chief Minister, Ministers, MP of Chattishgarh

Published

on

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज यहां राजभवन में रक्षाबंधन के  अवसर पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सविता बहन ने राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुखी जीवन की कामना की। राज्यपाल ने उन्हें रक्षा बंधन एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया जा रहा कार्य वाकई सराहनीय है। वे सदैव इसी तरह मानव कल्याण के लिए कार्य करते रहें। सुश्री सविता बहन ने राज्यपाल को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ग्राम विकास के लिए छत्तीसगढ़ में 08 से 23 सितंबर तक शाश्वत जैविक खेती नामक अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल को इस अभियान के शुभारंभ में और माउंट आबु में 27 सितंबर से 01 अक्टूबर के मध्य ‘Spirituality for Unity, Peace & Prosperity ‘ विषय पर आयोजित होने वाले विश्व स्तरीय सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया। संस्था के प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल का शाल और श्रीफल देकर सम्मान भी किया। इस अवसर ब्रम्हकुमारी बहन सुश्री भावना एवं सुश्री रश्मि, ब्रम्हकुमार श्री महेश भाई तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
            आज ही ब्रह्माकुमारी बहनों ने मुख्यमंत्री भ्राता भूपेश बघेल जी, गृहमंत्री भ्राता ताम्रध्वज साहू जी, स्वास्थ्य मंत्री भ्राता टी एस सिंहदेव जी, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री भ्राता रविन्द्र चौबे जी, वन मंत्री भ्राता मोहम्मद अकबर जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी, नगरीय प्रशासन मंत्री भ्राता शिव डहरिया जी, राजस्व मंत्री भ्राता जय सिंह अग्रवाल जी, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह जी, सांसद भ्राता सुनील सोनी जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भ्राता विक्रम उसेण्डी जी आदि को रक्षासूत्र बांधा।
Continue Reading