Brahma Kumaris News
कार्डिनल वॉरियर्स स्कूल
कार्डिनल वॉरियर्स स्कूल के बच्चे नवा रायपुर शान्ति शिखर में जन्माष्टमी की झांकी देखने आए
नवा रायपुर, छ.ग.। नवा रायपुर सेक्टर 20 में एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड शान्ति शिखर में जन्माष्टमी की झांकी सजाई गई है।
आज सुबह इस झांकी का अवलोकन करने कार्डिनल वारियर्स के सौ बच्चे शान्ति शिखर आए। सनातनी परम्परा के अनुसार ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी का आत्मस्मृति का तिलक लगाकर स्वागत किया।
ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी और जागृति दीदी ने जन्माष्टमी का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए उन्हे मेडिटेशन कराया और जन्माष्टमी का भोग प्रदान किया।






