Connect with us

Brahma Kumaris News

पर्यावरण सरंक्षण-आपदा प्रबन्धन अभियान …..

Published

on

– पर्यावरण सरंक्षण-आपदा प्रबन्धन अभियान का दूसरा दिन…
– नवा रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में संगोष्ठी हुई…
– माउण्ट आबू के ब्रह्माकुमार ओंकार भाई ने सम्बोधित किया…
– वर्क लाईफ बैलेन्स विषय पर रखे विचार…
– बैंक के ग्राहकों के प्रति सेवा, सहयोग और अपनत्व का भाव जरूरी…

नवा रायपुर, 29 जुलाई 2026: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भगिनी संस्थान राजयोगा एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के वैज्ञानिक, अभियन्ता एवं आर्किटेक्ट प्रभाग (SEA Wing) द्वारा आयोजित पर्यावरण सरंक्षण व आपदा प्रबन्धन राष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत नवा रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विषय था- कार्य और व्यक्तिगत जीवन में सन्तुलन (Work- Life Balance)।

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता माउण्ट आबू से आए ब्रह्माकुमार ओंकार भाई ने कहा कि बैंक को केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक परिवार की तरह समझें। यदि हम अपने सहकर्मियों और ग्राहकों के प्रति सेवा, सहयोग और अपनत्व की भावना रखेंगे तो ही कार्यस्थल का वातावरण अधिक सौहार्दपूर्ण, प्रेरणादायी और तनावमुक्त बनेगा।

उन्होंने कहा कि हालात नहीं बल्कि अपने ख्यालात को बदलिए। व्यक्तिगत जीवन और कार्यस्थल में वास्तविक परिवर्तन परिस्थितियाँ बदलने से नहीं बल्कि अपने दृष्टिकोण (Attitude) को सकारात्मक बनाने से आता है। जब हम अपनी सोच और नज़रिए को बदलते हैं तो वही परिस्थितियाँ हमें अवसर के रूप में दिखाई देने लगती हैं।

उन्होंने बतलाया कि स्व प्रबन्धन ही तनाव प्रबन्धन की असली कुंजी है। यदि तनाव से बचना चाहते हैं तो स्वयं के विचारों, भावनाओं और समय का सही प्रबंधन करते हुए नियमित राजयोग मेडिटेशन द्वारा स्वयं को रिचार्ज करना आवश्यक है। जब हमारा मन शांत और स्थिर होता है तब हममें श्रेष्ठ निर्णय लेने की शक्ति आती है।

उन्होंने आगे कहा कि अपने कार्य और व्यक्तिगत जीवन में सन्तुलन का आधार है सकारात्मक सोच, आत्म-प्रबंधन और सेवा-भाव। जब व्यक्ति स्वयं के भीतर संतुलन और प्रसन्नता बनाए रखता है तभी वह अपने कार्य और व्यक्तिगत जीवन दोनों में उत्कृष्टता एवं सामंजस्य स्थापित कर सकता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद अरोरा, ब्रह्माकुमारी रूचिका दीदी, ब्रह्माकुमारी रिंकू और ब्रह्माकुमारी जागृति दीदी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Brahma Kumaris News

नशामुक्त युवा फॅार विकसित भारत संकल्प अभियान.

Published

on

By

 

नशामुक्त युवा फॅार विकसित भारत संकल्प अभियान…
– प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से किया वर्चुवल शुभारम्भ…
– शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर रायपुर में नशा मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प…
– युवाओं को नशामुक्त करने सामूहिक प्रयास की जरूरत…डॉ. हंसा रावल, अमेरिका

रायपुर, 02 अगस्त 2026: भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा नाराकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो के साथ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुरूप पूरे देश भर में दस करोड़ लोगों का नशामुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए प्रतिज्ञा कराने का संकल्प लिया गया।

आज इस देशव्यापी अभियान का वर्चुअल शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर रायपुर के शान्ति सरोवर मेें आयोजित कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, भाजपा  प्रवक्ता शताब्दि पाण्डे एवं तौकीर राजा, अमेरिका सेना की पूर्व कर्नल डॉ. हंसा रावल, ब्रह्माकुमार मार्क भाई, वन विकास निगम के प्रबन्ध संचालक प्रेम कुमार, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, रायपुर संचालिका बीके सविता दीदी ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर बोलते हुए अमेरिकी सेना की पूर्व कर्नल डॉ. हंसा रावल ने कहा कि अमेरिका में जब मैं सेवा देती थी तो वहाँपर ईलाज के लिए बहुत से नशे के शिकार युवक-युवतियों को लाते थे। अमेरिका में मैने नोटिस किया कि वहाँके इण्डियन्स बदनामी की डर से अपने बच्चों के नशे की बात को छिपाते थे। जबकि इसके विपरीत अमेरिकन्स को जैसे ही पता चलता था कि बच्चा नशा कर करने लगा है तो उसे तुरन्त पुलिस बुलाकर उसे एक दिन के लिए जेल में डलवा देते थे। अगर बच्चों को नशामुक्त करना है तो छिपाएं नहीं तुरन्त उसका इलाज कराएं। सभी मिलकर प्रयास करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

वन विकास निगम के प्रबन्ध संचालक प्रेम कुमार (आईएफएस) कहा कि हमारे देश की पैंसठ प्रतिशत आबादी युवा है। यह युवा आगे चलकर डॉक्टर, इन्जीनियर, वैज्ञानिक बनेंगे और देश के निर्माण में अपना योगदान देंगे। अगर यह युवा ही भटक जाएंगे तो इन्हें कौन रास्ता दिखाएगा? हरेक व्यक्ति जीवन में सुख चाहता है। सुख प्राप्त करने के अनेक मार्ग हैं। चाहे वह अध्यात्म से मिले या नशे से। अध्यात्म और संस्कार के मामले में हमारा देश अग्रणी है। सारे विश्व से लोग शान्ति के लिए यहाँ आते हैं।

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि युवा सशक्त बनेगा तो देश सशक्त बनेगा। जब दस करोड़ व्यक्ति एक साथ नशामुक्ति का सकंल्प करेंगे तो वह सकंल्प नहीं रह जाएगा बल्कि सामाजिक क्रान्ति बन जाएगी। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह एक राष्ट्रीय जागरण का कार्य है।

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दि पाण्डे ने कहा कि पूरे विश्व में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने और आत्मबल को बढ़ाने का सराहनीय कार्य ब्रह्माकुमारी संस्था कर रही है। उससे भी आगे बढ़कर युवा वर्ग को नशे से छुटकारा दिलाने का प्रशंसनीय कार्य यह संस्था करने जा रही है। स्वस्थ समाज के निर्माण का यह अच्छा प्रयास है।

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी को नशा मुक्त जीवन के लिए प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा को सिर्फ दोहराएं नहीं वरन् इसे आत्मसात करने का संकल्प करें।

Continue Reading

Brahma Kumaris News

Shradhanjali __Ratanmohini Dadi ji

Published

on

By

Continue Reading

Brahma Kumaris News

MATS University , Raipur

Published

on

By

Continue Reading

News