News
जादूगर सम्राट हैरी ने एक से बढ़कर एक मैजिक शो दिखाकर ताली बजाने पर मजबूर किया…
प्रेस विज्ञप्ति
जादूगर सम्राट हैरी ने एक से बढ़कर एक मैजिक शो दिखाकर ताली बजाने पर मजबूर किया…
रायपुर, २४ मार्च, २०१९: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा रोड पर स्थित शान्ति सरोवर में आयोजित मैजिक शो में युवा जादूगर हैरी ने अपने सात हजार सेकण्ड्स के नान स्टॉप शो के दौरान डेढ़ सौ से भी ज्यादा हैरतअंगेज कारनामें प्रस्तुत कर लोगों को बार-बार ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उनके इस मनोरजंक कार्यक्रम को देखने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि देश-विदेश में धूम मचाने के बाद नये-नये चमत्कारों के साथ राजधानी रायपुर में यह उनका पहला कार्यक्रम था। इन प्रस्तुतियों में दिल्ली का मीना बाजार, खाली हाथों से नोटों की बारीश, मौत का शिंकजा, जाुदई मन्दिर, मौत का शिकंजा और रंगीन मायाजाल आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र थेे। उन्होंने बतलाया कि अब तक देश-विदेश में वह तीन हजार से भी ज्यादा कार्यक्रम सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर चुके है।
जादूगरी के साथ-साथ वह स्टण्टमैन भी हैं। दांतों से तीन-तीन ट्रकों को एक साथ खींचकर नेशनल तथा एशियन रिकार्ड बना चुके हैं। अब उनका सपना है कि एक दिन वह अपने दांतों से मेट्रो ट्रेन को खींचकर देश का नाम रोशन करें। उन्होंने बतलाया कि यह कोई तंत्र-मंत्र या जादू नहीं है बल्कि यह राजयोग मेडिटेशन का कमाल है। उन्होंने सभी से सुबह अथवा शाम को एक घण्टे का समय निकालकर राजयोग मेडिटेशन सीखने की अपील की।
जादूगर हैरी ने अपने मनोरंजक मैजिक शो में हवा मे गुलदस्ता पैदा करके दिखलाया। उन्होंने कागज से चाकलेट पैदा करके उसे बच्चों में बांट दिया। एक अन्य खतरनाक शो में उन्होंने ब्लेड को दान्तों से चबाकर निगल लिया फिर मुंह से पचास मीटर धागा निकालकर चमत्कृत कर दिया जिसमें दो सौ साबुत ब्लेड बंधे हुए थे। उन्होंने फोटो में से जीवित कबूतर पैदा करके दिखाया। किसी भी चीज को हवा में गायब कर देना और हवा से पैदा कर देना उनके बाएं हाथ का खेल लगता था।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय
सम्पर्क : ९६४४९-६४६७४
—
—
for media content and service news, please visit our website-
www.raipur.bk.ooo





