Brahma Kumaris News
ब्रह्मकुमारी बहनों ने बाँधी राखी VIPs
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ब्रह्मकुमारी बहनों ने बाँधी राखी
रायपुर, 08 अगस्त 2025
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की और उन्हें रक्षा-सूत्र बाँधकर उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों की गहराई को दर्शाने वाला अनुपम उत्सव है।उन्होंने कहा कि रक्षा-सूत्र में निहित शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।
इस अवसर पर सविता दीदी ने राज्य के अनेक विशिष्ट विवि आईपीज को भी राखी बाँधी जिनके फोटो भेज रहे हैं:
फोटो परिचय-
१. माननीय मुख्यमंत्री भ्राता विष्णु देव साय जी
२. माननीय उपमुख्यमंत्री भ्राता अरूण साव जी
३. माननीय विधानसभा अध्यक्ष भ्राता डॉ. रमन सिंह जी
४. माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भ्राता भूपेश बघेल जी
५. माननीय महिला एवं बाल विकास मंंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े जी
६. माननीय कृषि मंत्री भ्राता राम विचार नेताम जी
७. माननीय नागरिक आपूर्ति मंत्री भ्राता दयालदास बघेल जी
८. माननीय बहन डॉ. किरणमयी नायक जी अध्यक्ष राज्य महिला आयोग
९. लेफ्टिनेन्ट जनरल भ्राता अशोक जिन्दल जी, डायरेक्टर एम्स रायपुर
१०. डॉ. एन.वी. रमना राव जी, डायरेक्टर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान
११. डॉ. सच्चिदानन्द शुक्ल जी, कुलपति पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
१२. भ्राता हरिलाल जी, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल
१३. भ्राता प्रदीप टण्डन जी, प्रेसिडेण्ट, जिन्दल स्टील एण्ड पावर रायपुर
१४. भ्राता वीरेन्द्र गोयल जी, उद्योगपति
१५. सन्त युधिष्ठिर महाराज जी, पीठाधीश्वर शदाणी दरबार
१६. भ्राता शिव दुबे जी, राज्य सम्पादक, दैनिक भास्कर
१७. भ्राता गोविन्द ठाकरे जी, राज्य सम्पादक, पत्रिका
१८. भ्राता राजेश जोशी जी, सम्पादक, नवभारत रायपुर
१९. भ्राता सतीश चन्द्र श्रीवास्तव जी, सम्पादक, नई दुनिया, रायपुर
२०. न्यायमूर्ति गौतम चौरडिय़ा जी, अध्यक्ष, राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग
२१. पुलिस महानिदेशक भ्राता अरूण देव गौतम जी।
२२.प्रमुख सचिव भ्राता सोनमणि बोरा जी (आईएएस)
Brahma Kumaris News
जन्मदिन की शुभकामनाये… मुख्यमंत्री
बी.के सविता दीदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाये दी .
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी,नवा रायपुर
नवा रायपुर में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का शुभारंभ प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया।
Brahma Kumaris News
द्वादश ज्योतिर्लिंग
–
द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सुखद अनुभूति हुई…संजीव शुक्ला, पुलिस कमिश्नर रायपुर
– छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शान्ति सरोवर में शुरू
– पुलिस कमिश्नर, महापौर और निगम सभापति ने किया उद्घाटन
रायपुर, 12 फरवरी 2026:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शान्ति सरोवर सड्ढू में आयोजित छः दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दिप्ती शुक्ला, महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी किरण और भावना दीदी भी उपस्थित थीं।
पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पन्द्रह फीट ऊंचे पहाड़ पर प्रदर्शित द्वादश ज्योर्तिलिंग की सराहना करते हुए कहा कि इसे देखकर बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। एक ही छत के नीचे द्वादश ज्योतिर्लिंग का अवलोकन करके अच्छा लगा। द्वादश ज्योतिर्लिंग को आध्यात्मिकता से जोड़ने का प्रयास अच्छा है।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग को देखकर असीम शान्ति की अनुभूति हुई।
सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग की मनमोहक प्रस्तुति दिल को छू लेने वाली है। भगवान शिव की झांकी सभी के लिए प्रेरणादायी है।
-
Brahma Kumaris News3 months agocoping with Uncertainty
-
Brahma Kumaris News2 months agoSoft Skills for Administators : बी.के. श्रेया दीदी
-
Brahma Kumaris News2 months agoबी.के. श्रेया दीदी ने सिखाया जीवन जीने की कला
-
Brahma Kumaris News2 months agoसंकल्प से सिद्घि
-
Brahma Kumaris News2 months agoChange your vibes change your Life
-
Brahma Kumaris News2 months agoहैप्पीनेस को हाय और टेन्शन को बाय
-
Brahma Kumaris News2 months agoआदरणीय भाई जी की दशम पुण्यतिथि
-
Brahma Kumaris News2 months agoMeditation for World Unity & Trust














































